{"_id":"63051ddef3a1f3191523ea7c","slug":"married-woman-beaten-up-and-thrown-out-of-the-house-mainpuri-news-agr5443440135","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
विज्ञापन
भोगांव। गांव बरधनियां निवासी महिला को ससुरालीजनों ने पीटने के बाद घर से निकाल दिया। पीड़िता की ओर से थाने में मंगलवार को तहरीर दी गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ससुरालीजनों के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
थाना क्षेत्र के गांव बरधनियां निवासी पुष्पांजलि उर्फ मालती देवी ने बताया कि उसकी शादी 13 जून 2012 को जनपद फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र के मोहल्ला विशुनपुरी निवासी ललित कुमार के साथ हुई थी।
शादी के कुछ समय बाद से ही पति ललित, सास सावन श्री, ससुर रामऔतार, ननद कल्पना, जेठ त्रिलोकी, देवर विपिन उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते आ रहे हैं। पति ने पूर्व में उसे जान से मारने की कोशिश भी की। आए दिन शराब पीकर वह हाथापाई और गाली गलौज करता है।
विज्ञापन
आठ जुलाई को उसे पीटने के बाद ससुरालीजनों ने घर से निकाल दिया। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बहादुर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी।