{"_id":"65eda06d263b88f8e20b1499","slug":"married-woman-beaten-and-injured-for-not-fulfilling-dowry-demand-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-114058-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को पीटकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को पीटकर किया घायल
Sun, 10 Mar 2024 05:28 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 10 Mar 2024 05:28 PM IST
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को पीटकर किया घायल
पुलिस के आने पर भा गए गए आरोपी, पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
करहल। गांव नगला खाडे़ निवासी एक विवाहिता को ससुरालीजन ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पीटकर घायल कर दिया। वह लोग पांच लाख रुपये लाने का दबाव बना रहे थे। पीड़िता ने जब इसकी सूचना पुलिस को दी तो आरोपी ससुरालीजन घर छोड़ कर भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला खाडे़ निवासी पूजा देवी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 4 मई 2023 को सौरभ के साथ हुई है। शादी के कुछ दिनों बाद ही पता लग गया कि पति शराब पीता है। वह आए दिन उसे मारता पीटता है। 8 मार्च 2024 को पति ने उसकी पिटाई की। सास, ससुर, ननद टीनू और अनुष्का ने भी उसे मारा पीटा। ससुरालीजन पांच लाख रुपये लाने का दबाव बना रहे थे। किसी तरह से बचकर उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को आता देख आरोपी ससुरालीजन भाग गए। सूचना मिलने के बाद उसका भाई भी आ गया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद घायल पूजा का मेडिकल कराया। आरोपी पति व अन्य ससुरालीजन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।