फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   married woman allegation Husband makes unnatural relationship father in law molested in etah crime news

एटा: पति बनाता है अप्राकृतिक संबंध, शिकायत की तो ससुर भी करने लगा गंदी बात, विवाहिता की कहानी सुन पुलिस भी हैरान 

Thu, 24 Mar 2022 10:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 24 Mar 2022 10:54 AM IST
सार

जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विवाहित महिला ने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि ससुर भी मौका देखकर उसके साथ गंदी बात करता है।

विज्ञापन
married woman allegation Husband makes unnatural relationship father in law molested in etah crime news
पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के जैथरा थाने में एक महिला ने अपने पति सहित तीन ससुरालीजन पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने और ससुर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। विवाहिता का कहना है कि उसकी सुनने वाला कोई नहीं है। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने दी तहरीर में बताया कि निधौली कलां थाना क्षेत्र के गांव नगला सेवा में उसकी शादी 15 मई 2021 को हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक तो सबकुछ ठीकठाक चला, लेकिन उसके बाद ससुराल के लोग दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। हद तो तब हो गई, जब पति भी अपने घरवालों की पक्ष में खड़ा हो गया और दहेज के लिए उसे परेशान करने लगा।
विज्ञापन


विवाहिता का आरोप है कि दहेज में 5 लाख रुपये मांग को लेकर उसे मायके वालों पर दबाव बनाने के लिए कहा गया। जब विवाहिता ने कहा कि मायके वाले इतनी बड़ी रकम नहीं दे सकते हैं तो पति ने जबरन उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं ससुर ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसने शिकायत की तो गालीगलौज देकर जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले की जानकारी देते हुए जैथरा थानाध्यक्ष डॉ. सुधीर राघव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस  मामले की जांच कर रही है।

देवर पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप

वहीं मिरहची थाने में महिला ने देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने मारहरा थाना क्षेत्र के गांव नगला तुला निवासी चार ससुरालीजन पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दो लाख रुपये और एक मोटरसाइकिल की मांग करने लगे थे। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया गया। देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में ससुरालीजन मायके छोड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed