फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Markets will remain open until 11 PM.Markets will remain open until 11 PM.

Agra News: रात 11 बजे तक खुलेंगे बाजार

Wed, 26 Aug 2026 02:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Markets will remain open until 11 PM.Markets will remain open until 11 PM.
आगरा। रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के बीच व्यापारियों को राहत देते हुए बाजार रात 11 बजे तक खोले जा सकेंगे। यह फैसला मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में हुई जिलास्तरीय वाणिज्य बंधु समिति की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं की विस्तृत समीक्षा की गई। ग्वालियर हाईवे स्थित नगला माकरोल गांव की सर्विस रोड पर जलभराव की समस्या का मामला सामने आया। जिलाधिकारी ने संबंधित एजेंसी की ओर से किए गए सर्वे की रिपोर्ट तलब करते हुए जलनिकासी की समुचित और स्थायी व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसी क्रम में पुरानी मंडी से विक्टोरिया मार्ग पर लगने वाले जाम और डिवाइडरों को छोटा करने के प्रकरण पर चर्चा हुई। बैठक में बताया गया कि नमामि गंगे योजना के तहत इस मार्ग पर राइजिंग मेन और ट्रेंचलेस ग्रेविटी सीवर लाइन डालने का कार्य चल रहा है। कार्य पूरा होते ही सड़क की पुनर्स्थापना और मरम्मत कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने विभागों को आपसी समन्वय से यातायात सुचारु रखने और मौके पर गति सीमा संबंधी संकेतक (स्पीड लिमिट साइन बोर्ड) लगाने के निर्देश दिए। साथ ही, बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात प्रबंधन, पार्किंग, सुरक्षा और सफाई की पुख्ता व्यवस्था करने को कहा। बैठक में अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं वाणिज्य बंधु समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दाराशिकोह पुस्तकालय में बनेगा नया बाजार
बैठक में बताया किया कि न्यू मार्केट, जीवनी मंडी स्थित जर्जर दाराशिकोह पुस्तकालय परिसर की दुकानों को ध्वस्त कर सुभाष बाजार के दुकानदारों को वहां स्थापित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने इस कार्ययोजना को जल्द आगे बढ़ाने और नाले के सुदृढ़ीकरण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed