फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   market where business worth croresdone is full of mud in Agra

Agra: इस मंडी में होता करोड़ों का कारोबार... लेकिन पांव रखने को सूखी जमीन तक नहीं; भरा है कीचड़

Sun, 07 Jul 2024 05:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अखिलेश कुमार, अमर उजाला, आगरा
अखिलेश कुमार, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 Jul 2024 05:38 PM IST
सार

ताजनगरी की जिस मंडी में करोड़ों का कारोबार होता है। वहां पांव रखने को सूखी जमीन तक नहीं है। पूरी मंडी में कीचड़ भरा है। 

विज्ञापन
market where business worth croresdone is full of mud in Agra
सिकंदरा फल एवं सब्जी मंडी - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में जिस फल और सब्जी मंडी में करोड़ों का कारोबार होता है। वहां व्यापारियों और खरीदारों के पैर रखने के लिए सूखा जमीन तक नहीं है। पूरी मंडी में कीचड़ भरा हुआ है। इससे यहां आने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन


दृश्य सिकंदरा स्थित फल और सब्जी मंडी का है। यह मंडी यूपी की बड़ी मंडियों में शुमार होती हैं। रोज करोड़ों का कारोबार होता है। यहां का हाल खराब मंडी के कारोबारी और यहां आने वाले किसान मुश्किलों से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


सिकंदरा मंडी रात 2 बजे से गुलजार होने लगती है। सुबह 4 बजे से खरीदारी शुरू हो जाती है। करोड़ों का कारोबार है। तगड़ा मंडी शुल्क बनता है। तब भी समस्यायों का निदान नहीं हैं। यहां के कारोबारियों और किसानों का कहना है कि पेयजल की दिक्क़त है। पानी खरीदकर पीना पड़ता है। शौचालय प्रयोग के लायक नहीं हैं। साफ-सफाई की कमी हैं। बरसात में कीचड़ और जलभराव है। कोई सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी में सुबह से शाम तक करीब 20 से 30 हजार लोगों का आना-जाना होता है। यहां से फुटकर दुकानदार, होटलों, ढाबों के कर्मचारी, छोटे बाजारों के दुकानदार सब्जी, फल ले जाते हैं। शहर के लोग घरेलू उपयोग के लिए खरीदारी करने यहां पहुंचते हैं। इन्हें समस्यायों से जूझना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed