फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   market closed in sikandra

नापतौल करने पर नोकझोंक, बाजार बंद

Wed, 30 Mar 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Wed, 30 Mar 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
market closed in sikandra
‌स‌िकंंदरा बााजार बंद - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
 सिकंदरा पर सिक्स लेन के लिए दुकानें तोड़ने का विरोध शुरू हो गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी तहसीलकर्मियों के साथ नापजोख करने पहुंचे तो व्यापारियों ने उनका विरोध किया। नारेबाजी के बीच लेखपाल, नायब तहसीलदार से उनकी नोकझोंक हुई। सिकंदरा बाजार संघर्ष समिति के आह्वान पर व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे-2 को सिक्स लेन किया जा रहा है। इसकी जद में आ रहीं दुकानों को तोड़ने के लिए मंगलवार को तहसीलकर्मी, एनएचएआई अधिकारियों के साथ सिकंदरा में निशान लगाने पहुंचे। ये देख व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया। उन्होंने निशान लगाने का विरोध किया और सड़क चौड़ीकरण के खिलाफ नारेबाजी की। टीम ने नापजोख शुरू की तो व्यापारियों की उनसे नोकझोंक भी हुई। टीम के लौटने के बाद व्यापारियों ने तय किया कि केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर सिकंदरा बाजार को बचाने की गुहार की जाएगी। बुधवार सुबह केंद्रीय मंत्री से व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल मिलने जाएगा।
विज्ञापन


‘सिकंदरा के 500 दुकानदारों की रोजी-रोटी छिन जाएगी, जबकि इसका विकल्प मौजूद है। सिकंदरा स्मारक के पास पुलिस का थाना और दूसरी इमारतें बन सकती हैं तो फ्लाईओवर क्यों नहीं। हम अंतिम सांस तक संघर्ष करेंगे’।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरारी लाल गोयल
संरक्षक, सिकंदरा बाजार संघर्ष समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed