फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   market, close, kosi, mathura, lockdown

कोसी के बाजार खोलने को लेकर असमंजस बरकरार

Wed, 20 May 2020 08:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
market, close, kosi, mathura, lockdown
कोसीकलां के हॉटस्पाट एरिया आर्य नगर में पसरा सन्नाटा। - फोटो : KOSI
कोसीकलां। प्रदेश सरकार की ओर से कारोबारी गतिविधियों को शुरू करने के लिए भले ही सोमवार को गाइडलाइन जारी कर दी हो, परंतु प्रशासन बुधवार को भी इसे लेकर किसी तरह की रणनीति तैयार नहीं कर सका। व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों की मांग पर भी प्रशासन कोई निर्णय नहीं ले सका।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की हरी झंडी के बाद लॉकडाउन 4.0 में प्रदेश के कई जनपदों में कारोबारी गतिविधियां मंगलवार से शुरू हो गईं, लेकिन कोसीकलां में इसे लेकर अभी तक असमंजस की स्थिति है। ऊहापोह के बीच नगर के व्यापारियों ने अपनी दुकानें नहीं खोलीं। उन्हें दिनभर प्रशासन के दिशा-निर्देशों का इंतजार रहा।
विज्ञापन

इस संबध में व्यापार मंडल के अंकित मालविया ने बताया कि डीएम सर्वज्ञराम मिश्र से बाजार को खोलने की मांग की तो उन्होंने एसडीएम पर टाल दिया। बुधवार को मथुरा नगर निगम क्षेत्र में बाजार खोलने के लिए गाइडलाइन जारी कर दी, लेकिन कोसीकलां के बाजार खुलने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। इससे व्यापारी काफी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- व्यापारिक प्रतिष्ठानों को खोले जाने के लिए प्रशासन द्वारा निर्णय लिया जाएगा। असमंजस की स्थिति से व्यापारी व आम जन परेशान हैं। अफरा-तफरी का माहौल पैदा न हो और व्यापारी प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुसार अपने प्रतिष्ठान खोल सकें। इसके लिए डीएम से वार्ता हो चुकी है। जिस पर प्रशासन तत्काल निर्णय लेगा।

- चौधरी लक्ष्मीनारायण, कैबिनेट मंत्री।
- हॉटस्पाट एरिया को छोड़कर बाजार को खोलने के लिए रोस्टर तैयार कराया जा रहा है। जिसे जल्द तैयार कराकर प्रदेश सरकार की गाइडलाइन के अनुसार घोषित कर कोसीकलां का बाजार खुलवाया जाएगा।
-डॉ. सुरेश कुमार, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed