फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mapping of area around taj mahal by isro

इसरो ने की ताजमहल समेत प्रमुख स्मारकों की मैपिंग, अब आसान नहीं अतिक्रमण

Fri, 01 Sep 2017 05:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Fri, 01 Sep 2017 05:05 PM IST
विज्ञापन
mapping of area around taj mahal by isro
मै‌प‌िंग - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी जैसे एएसआई संरक्षित स्मारकों के पास अवैध निर्माण और प्रतिबंधित क्षेत्र की मैपिंग भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कर दी है। दो साल पहले इसरो ने संस्कृति मंत्रालय के साथ देशभर के पुरातात्विक स्थलों की निगरानी के लिए मैपिंग शुरू की थी। 
विज्ञापन


इसमें सबसे पहले बंगलुरू सर्किल को लिया गया, लेकिन अब आगरा समेत सभी सर्किलों के स्मारकों पर 100 और 300 मीटर प्रतिबंधित क्षेत्र का सेटेलाइट मैप तैयार हो चुका है।
विज्ञापन


भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) स्मारकों के 100 मीटर और 300 मीटर के अंदर अवैध निर्माण पर स्थानीय प्रशासन नापजोख में खेल कर देते हैं। ऐसे में स्पेस टेक्नोलॉजी का उपयोग कर एएसआई ने स्मारकों के संरक्षण, अवैध निगरानी को लेकर इसरो से मैपिंग कराई है। इस मैपिंग में स्मारकों का हिस्सा लाल रंग से, 100 मीटर का हिस्सा पीले रंग से और उसके बाद प्रति निषिद्ध क्षेत्र को हरे रंग से मापा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे पहले इसे कर्नाटक के बंगलुरू सर्किल में अपनाया गया था, लेकिन अब ताजमहल समेत सभी स्मारकों के मैप तैयार कर चुका है। डिजिटल सेटेलाइट मैप बनने से तहसील और लेखपाल स्तर पर स्मारकों के प्रतिबंधित क्षेत्र में कोई छेड़छाड़ संभव नहीं है। 


स्मारकों के पास बने निर्माणों की ऊंचाई, रोड और खुली जगह का रिकार्ड बना रहेगा। एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद् डा. भुवन विक्रम के मुताबिक इसरो की मदद से तैयार सेटेलाइट मैपिंग से धरोहरों के संरक्षण में मदद मिलेगी और अवैध निर्माण की स्पष्ट जानकारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed