{"_id":"69bf02a8da5b4a84500c07fb","slug":"many-trains-will-be-partially-canceled-due-to-non-interlocking-work-on-jaipur-bandikui-railway-section-agra-news-c-364-1-ag11018-126664-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जयपुर-बांदीकुई रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य से कई ट्रेनें रहेंगी आंशिक रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जयपुर-बांदीकुई रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य से कई ट्रेनें रहेंगी आंशिक रद्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। जयपुर-बांदीकुई रेलखंड पर दौसा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेन आंशिक रूप से रदद की गईं हैं। कई ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग जाएगा। 2 और 5 अप्रैल को रेल संचालन प्रभावित रहेगा। इस दाैरान ट्रेनों को रेगुलेट किया गया है। ट्रेनों को रोककर धीमी गति से गुजारा जाएगा।
रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी संख्या 51973 मथुरा-जयपुर रेल सेवा अलवर तक ही संचालित होगी। अलवर-जयपुर स्टेशन के मध्य आंशिक रदद रहेगी। गाड़ी संख्या 51974 जयपुर-मथुरा सेवा जयपुर के स्थान पर अलवर से चलेगी। जयपुर-अलवर के बीच रदद रहेगी। गाड़ी संख्या 12195 आगरा फोर्ट-अजमेर बांदीकुई तक सीमित रहेगी। बांदीकुई से अजमेर के बीच आंशिक रदद रहेगी। गाड़ी संख्या 12196 अजमेर-आगरा फोर्ट सेवा बांदीकुई से संचालित होगी। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को मार्ग में रेगुलेट किया जाएगा। गाड़ी संख्या 14864 जोधपुर-वाराणसी सिटी 30 मिनट देरी से चलेगी। वहीं 19616 कामाख्या-उदयपुर सिटी रेल सेवा 2 अप्रैल को प्रस्थान के बाद मार्ग में 1 घंटा 20 मिनट देरी से संचालित होगी। उन्होंने बताया कि यात्री समय और ठहराव की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट या एनटीईएस ऐप से कर लें, जिससे यात्रा में होने वाली असुविधा से बचा जा सके।