फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   many trains delays due to non-interlocking work on rail track

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य से 18 ट्रेनें प्रभावित: रेल प्रशासन ने जारी किया प्रभावित ट्रेनों का टाइम टेबल

Wed, 12 Jan 2022 12:02 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 12 Jan 2022 12:02 AM IST
सार

रेल लाइनों पर चल रहा नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 14 ट्रेनें एक से चार घंटे तक रास्ते में खड़ी रहेंगी। दो देर से चलेंगी। दो का रास्ता बदला गया है। 

विज्ञापन
many trains delays due to non-interlocking work on rail track
ट्रेन। (फाइल)

विस्तार

आगरा रेल मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य से 18 ट्रेन प्रभावित होंगी। जिनमें छह ट्रेनें बुधवार को और बाकी आठ ट्रेन 14 जनवरी तक रास्ते में एक से पौने चार घंटे तक खड़ी रहेंगी। दो ट्रेन एक से सवा दो घंटे तक देरी से चलेंगी, जबकि दो ट्रेनों का रास्ता बदला गया है।

विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे ने इंटरलॉकिंग कार्य से प्रभावित ट्रेनों की रीशेड्यूल, रेग्यूलेशन एवं मार्ग परिवर्तन का टाइम टेबल मंगलवार को जारी किया है। सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा के मुताबिक पुरी योगनगरी ऋषिकेश से चलने वाली 18477 एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को आगरा कैंट से पलवल, हजरत निजामुद्दीन-मेरठ सिटी की जगह आगरा कैंट से मिलावली, खुर्जा हापुड़ होते हुए मेरठ सिटी की तरफ जाएगी। 
विज्ञापन

12625 त्रिवेंद्रम नई दिल्ली एक्सप्रेस भी बुधवार को आगरा कैंट पलवल होकर नई दिल्ली जाने की जगह परिवर्तित मार्ग आगरा कैंट मितावली गाजियाबाद होते हुए नई दिल्ली की तरफ जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेनें देरी से चलेंगी
- 12059 कोटा हजरत निजामुद्दीन - 150 मिनट देरी से चलेगी।
- 22868 ह.निजामुद्दीन दुर्ग एक्सप्रेस- 60 मिनट देरी से चलेगी।

ये ट्रेनें रास्ते में रुक कर जाएंगी
- 12625 त्रिवेंद्रम नई दिल्ली एक्सप्रेस- बुधवार को कैंट व मथुरा के बीच 130 मिनट रुक कर चलेगी।
- 18477 पुरी योगनगरी ऋषिकेश -बुधवार को कैंट व मथुरा के बीच 170 मिनट रुक कर चलेगी।
- 16617 एर्नाकुलम एक्सप्रेस- बुधवार को कैंट व मथुरा के बीच 120 मिनट, शुक्रवार को 225 मिनट रुक कर चलेगी।
- 12903 मुंबई सेंट्रल अमृतसर- बुधवार को कैंट व मथुरा के बीच 80 मिनट और शुक्रवार को 210 मिनट रुकेगी।
- 20807 विशाखापटनम अमृतसर एक्सप्रेस- बुधवार को 80 मिनट के लिए कैंट व मथुरा के बीच रुकेगी। 
- 12449 मडगांव चंडीगढ़- बुधवार को भरतपुर-मथुरा के बीच 60 मिनट रुक कर चलेगी।
- 20848 उधमपुर दुर्ग- शुक्रवार को पलवल व वृदावन के बीच 100 मिनट रुक कर चलेगी।
- 11078 जम्मू तवी एक्सप्रेस- शुक्रवार को पलवल वृंदावन के बीच 100 मिनट रुकी रहेगी।
- 14624 फिरोजपुर कैंट छिंदवाड़ा- शुक्रवार को पलवल व वृंदावन के बीच 100 मिनट रुक कर चलेगी।
- 18478 योगनगरी ऋषिकेश- शुक्रवार को पलवल वृंदावन के बीच 100 मिनट रुक कर चलेगी।
- 12060 ह. निजामुद्दीन कोटा- शुक्रवार को पलवल वृंदावन के बीच 70 मिनट रुक कर चलेगी।
- 12716 अमृतसर नान्देड़- शुक्रवार को पलवल वृंदावन रोड 60 मिनट रुक कर चलेगी।
- 12218 चंडीगढ़ कोच्चुवेली- शुक्रवार को पलवल वृंदावन के बीच 60 मिनट के लिए रुकेगी।
- 22633 त्रिवेंद्रम निजामुद्दीन- शुक्रवार को भरतपुर-मथुरा के बीच 225 मिनट रुक कर चलेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed