{"_id":"5bf2b880bdec2269637c2f55","slug":"many-seals-recovered-from-candidates-during-sena-bharti-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती में पहुंचे युवकों के पास मिलीं प्रशासनिक अधिकारियों की मुहरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती में पहुंचे युवकों के पास मिलीं प्रशासनिक अधिकारियों की मुहरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 19 Nov 2018 06:50 PM IST
विज्ञापन
अभ्यर्थियों के पास बरामद हुआ ये सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में चल रही सेना भर्ती में पहुंचे युवकों के पास बड़ी संख्या में मुहरें भी मिली हैं। ग्राम प्रधान, सचिव और चिकित्साधिकारियों के नाम की इन मुहर का प्रयोग प्रमाण पत्रों के सत्यापन में किया जा रहा था।
वहीं 20 से भी अधिक युवकों की मार्कशीट को संदिग्ध मानते हुए जांच के लिए रख लिया गया है। सोमवार को अलीगढ़ जनपद की खैर तहसील के युवक पहुंचे थे। ईगल ग्राउंड पर इन अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई।
सेना भर्ती में शामिल होने के लिए 4477 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन करीब 3500 ही दौड़ लगाने के लिए सोमवार को ईगल ग्राउंड पहुंचे। इसमें से भी सिर्फ 250 अभ्यर्थी ही निर्धारित समय अवधि में दौड़ पूरी कर सके।
विज्ञापन
इस दौरान सेना के जवानों ने चेकिंग के दौरान बड़ी संख्या में दवाएं और इंजेक्शन पकड़े हैं। इसके अलावा पांच दिन की इस भर्ती प्रक्रिया में पहली बार विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों की मुहरें भी मिली हैं।
सेना के अफसर संभावना जता रहे हैं कि इनका उपयोग मूल निवास, जाति, निवास और चरित्र प्रमाण बनाने के लिए किया जाता होगा। इसके अलावा संदिग्ध शैक्षिक प्रमाण पत्र भी बरामद किए गए हैं, जांच के लिए रखा गया है।