फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj Murder News : panic spread due to kasganj encounter

कासगंज में बिकरू जैसा कांड: कई राउंड चली गोलियां, सहम गए ग्रामीण

Thu, 11 Feb 2021 05:37 PM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 11 Feb 2021 05:37 PM IST
विज्ञापन
Kasganj Murder News : panic spread due to kasganj encounter
कासगंज हत्याकांड: मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : KASGANJ
कासगंज के गांव नगला धीमर के समीप जंगल में बुधवार तड़के साढ़े पांच बजे हुई मुठभेड़ के दौरान कई राउंड गोलियां चलीं। अचानक गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण सहम उठे थे। वे नहीं समझ पाए कि गोलियां आखिर क्यों चल रही हैं? सुबह ग्रामीणों को मुठभेड़ में एलकार की मौत की जानकारी हो सकी।
विज्ञापन


सिपाही देवेंद्र सिंह की मौत के बाद पुलिस की चहलकदमी कटरी के अलावा गांव में भी रातभर होती रही। लोगों को जानकारी थी कि पुलिस टीम पर हमला और सिपाही की हत्या के मामले में आरोपियों की पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन

बुधवार तड़के गांव से थोड़ी दूर काली नदी के पुल के समीप से कई राउंड गोलियां चलने की आवाज आई। इससे ग्रामीण सहम गए। बाद में ग्रामीणों को जानकारी हुई कि मुठभेड़ में एलकार की मौत हो गई है। हालांकि पुलिस ने अभी तक पुष्टि नहीं की है कि मुठभेड़ के दौरान कितने राउंड फायरिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया है कि गोलियों की आवाज सुनने के बाद वे इतने डर गए थे कि तड़के खेतों की ओर जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। मामले की जानकारी के बाद ग्रामीण खेतों की ओर गए।

घटनाक्रम : कब क्या हुआ

मंगलवार दोपहर 3:15 बजे दरोगा और सिपाही थाने रवाना हुए।
शाम 5:30 बजे दरोगा और सिपाही पहुंचे अवैध शराब के अड्डे पर।
रात 7:50 बजे घायल दरोगा अशोक कुमार लहूलुहान अवस्था में मिले।
रात 8:00 बजे घायल दरोगा को चिकित्सालय भेजा गया।
रात 8:40 बजे घायल अवस्था में खादर में मिला सिपाही देवेंद्र।
रात 9:00 बजे डीएम सहित अन्य अधिकारी पहुंचे मौके पर।
रात 10:00 बजे सिपाही की मौत की पुष्टि की गई।
रात 11:00 बजे आईजी अलीगढ़ से सिढ़पुरा पहुंचे।
रात 11:10 बजे एडीजी आगरा से सिढ़पुरा पहुंचे।

बुधवार सुबह 5:30 बजे पुलिस मुठभेड़ में एक नामजद आरोपी शराब माफिया की मौत।
सुबह 10:00 बजे शहीद सिपाही का शव पोस्टमार्टम गृह से पुलिस लाइन के लिए किया रवाना।
सुबह 10:20 बजे शहीद सिपाही को पुलिस लाइन में दी गई सलामी।
दोपहर 2:30 बजे शहीद सिपाही का शव उनके गांव नगला बिंदु पहुंचा। 
दोपहर 3:00 बजे शहीद सिपाही का अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed