फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   many policemen to be removed from traffic duty in Agra

15 अक्टूबर तक ट्रैफिक ड्यूटी से हटा जाएंगे एक तिहाई पुलिसकर्मी, जानिए क्या है वजह

Sat, 28 Sep 2019 10:43 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 28 Sep 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
many policemen to be removed from traffic duty in Agra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले में तैनात 205 में से 75 कर्मचारी ऐसे हैं, जो ट्रैफिक में रहने की समय अवधि पूरा हो जाने के बाद भी डटे हुए हैं। आईजी रेंज ए सतीश गणेश ने समीक्षा के बाद इन सभी को हटाकर इनकी जगह 15 अक्तूबर तक नई तैनाती के निर्देश एसएसपी बबलू कुमार को दिए हैं।
विज्ञापन


आईजी ने रेंज कार्यालय पर अपराध, यातायात, प्रोटोकोल से जुड़े अधिकारियों के साथ मीटिंग की। साथ ही ट्रैफिक पुलिस की स्थिति की समीक्षा की। ट्रैफिक पुलिस में तीन इंस्पेक्टर, 62 हेड कांस्टेबल और 140 कांस्टेबल हैं। 
विज्ञापन


इनमें से दो इंस्पेक्टर 31 हेड कांस्टेबल और 42 कांस्टेबल ट्रैफिक में रहने की अधिकतम समय अवधि पूरा हो जाने के बाद भी डटे हुए हैं। इन्हें हटाया नहीं गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह है नियम

आईजी ने निर्देश दिए हैं एक कमेटी का गठन कर स्क्रीनिंग की जाए। इनके स्थान पर नई तैनाती की जाए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में डीजी का आदेश भी है। सिपाही अधिकतम पांच वर्ष ट्रैफिक में रह सकता है। इसी तरह सभी की समय सीमा निर्धारित है। 

मुकदमे के बाद भी हटाए गए नहीं

आईजी ने समीक्षा में पाया कि ट्रैफिक के तीन में से दो इंस्पेक्टर, 62 में से 20 हेड कांस्टेबल और 140 में से 13 कांस्टेबल ऐसे हैं जिनके खिलाफ शिकायतें हैं। कई पर केस भी दर्ज हैं। इन्हें हटाया नहीं जा रहा है। इनके अतिरिक्त कई ऐसे हैं जिनका जनता के साथ व्यवहार ठीक नहीं है या फिर उनकी छवि खराब है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed