फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   many people wants to help schoolgirl gargi of agra

जिंदगी और मौत से जूझ रही है गार्गी, मदद को बढ़े हाथ, सोशल मीडिया पर दुआएं

Sun, 19 Aug 2018 05:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा/मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा/मथुरा Updated Sun, 19 Aug 2018 05:51 PM IST
विज्ञापन
many people wants to help schoolgirl gargi of agra
अस्पताल में भर्ती घायल छात्रा गार्गी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में सड़क हादसे का शिकार हुई छात्रा गार्गी जिंदगी और मौत से जूझ रही है। पिछले 48 घंटे के उपचार के बाद भी आगामी 72 घंटे उसकी जिंदगी के लिए अहम है। एक के बाद एक ऑपरेशन किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


इस स्थिति में परिवार की आर्थिक सहायता के लिए भी हाथ बढ़ने लगे हैं। कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और महापौर नवीन जैन ने अस्पताल पहुंचकर छात्रों के परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। गार्गी रिलीज फंड बना दिया गया है। 
विज्ञापन


शनिवार को मथुरा के नयति हॉस्पिटल पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने छात्रा के परिजनों से मुलाकात की। अस्पताल के स्टाफ से छात्रा की स्थिति में बारे में पड़ताल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

48 घंटे में हुए कई ऑपरेशन

कैबिनेट मंत्री ने अस्पताल के स्टाफ को उपचार में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम संस्कार से लौटने के बाद कई कार्यक्रमों को रद्द करके वह छात्रा को देखने पहुंचे। 

पिछले कई दिनों बाद शहर लौटे महापौर नवीन जैन को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, वो भी छात्रा को देखने नयति हॉस्पिटल पहुंच गए। उन्होंने छात्रा के परिजनों को सहायता राशि का चेक देते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उनके साथ पार्षद शरद चौहान, सुमित उपाध्याय, विकास शाल्या आदि थे। 

गार्गी का उपचार मथुरा नयति हॉस्पिटल में चल रहा है। इन 48 घंटे के दौरान गार्गी के कई ऑपरेशन हुए हैं। डॉ. चंदन कुमार के नेतृत्व में चिकित्सकीय टीम उपचार में जुटी हुई है। चिकित्सकों के मुताबिक ऑपरेशन की प्रक्रिया अभी जारी रहेगी। इस दृष्टि से उसकी जिंदगी के लिए आगामी 72 घंटे महत्वपूर्ण हैं।

गार्गी रिलीज फंड बनाया

many people wants to help schoolgirl gargi of agra
मदद करने गार्गी के स्कूल पहुंच लोग - फोटो : अमर उजाला
उपचार की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिवार की आर्थिक सहायता के लिए लोग आगे बढ़कर आ रहे हैं। महापौर की पहल पर आर्थिक मदद के लिए गार्गी रिलीज फंड बनाया गया है। फंड के बैंक एकाउंट में अब कोई भी व्यक्ति आर्थिक मदद के तौर पर धनराशि दे सकेगा।

उधर, घायल गार्गी शर्मा को आर्थिक मदद के लिए शनिवार को बड़ी संख्या में लोग सेंट पैट्रिक्स जूनियर कॉलेज पहुंचे। विद्यालय प्रशासन ने अंदर जाने के लिए गेट नहीं खोला। बताया गया कि विद्यालय की ओर से मदद के लिए किसी को मेसेज नहीं भेजा गया था। लोग गार्गी के परिवार को सीधे मदद दे सकते हैं।

शहर की तमाम संस्थाएं गार्गी के परिवार की मदद को आगे आई हैं। नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। व्यक्तिगत रूप से धन एकत्र करके करीब एक लाख रुपये की आर्थिक मदद गार्गी के परिवार को दी है। अपर नगर आयुक्त विजय कुमार गार्गी के माता-पिता से मिले और उन्हें ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed