फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   many pathology in agra city for fetal gender testing

आगरा में दुकानें सजाए बैठे बेटियों के 'दुश्मन', इन राज्यों में भी रैकेट

Tue, 16 Jan 2018 05:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 16 Jan 2018 05:23 PM IST
विज्ञापन
many pathology in agra city for fetal gender testing
determination test
राजस्थान पीसीपीएनडीटी सेल के हत्थे चढ़े मैक्स डायग्नोस्टिक एवं पैथोलॉजी के संचालक अजय उपाध्याय और प्रीति कुलश्रेष्ठ का राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा तक रैकेट फैला हुआ है। 
विज्ञापन


तीनों राज्यों के एजेंट हैं, जो ग्राहकों को लेकर आगरा पहुंचते थे। राजस्थान की पीसीएनडीटी सेल की पूछताछ में इसका खुलासा हुआ है। टीम ने पूछताछ में आरोपी से विभिन्न राज्यों में फैले एजेंट के नाम और पते हासिल किए हैं। 
विज्ञापन


इनकी जल्द धरपकड़ की जाएगी। आरोपी ने आगरा-मथुरा में आठ अल्ट्रासाउंड सेंटरों के नाम भी बताए हैं। जहां पूर्व में रहते हुए एजेंट ग्राहक लेकर पहुंचा था। इसमें से पांच क्वालीफायड़ चिकित्सक बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां घरों और दुकानों में भ्रूण लिंग परीक्षण

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ये पांच डॉक्टरों में से आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में तीन और दो मथुरा के हैं। तीन झोलाछाप हैं, जो यमुनापार के टेढ़ी बगिया और शाहदरा में रहते हैं। 

ये अपने घर और चोरी-छिपे दुकानों में इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं, यहां गर्भपात भी करा दिया जाता है। राजस्थान पीसीपीएनडीटी सेल प्रभारी नवीन जैन ने बताया कि आरोपी से कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली हैं। 

एजेंट और अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालकों के नाम सामने आए हैं। इनको पकड़ने की तैयारी की जा रही है। भ्रूण लिंग जांच के खेल में शामिल एजेंट अधिकांश नर्सिंग पेशे से जुड़े हुए हैं। 

ये प्रसव की सुविधा वाले अस्पताल में कार्य करते हैं। यहां चिकित्सक को दिखाने आती गर्भवती महिलाओं के परिजनों से भ्रूण लिंग जांच कराने का जिक्र कर ग्राहक तैयार करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed