{"_id":"5e3c149b8ebc3ee609014cd6","slug":"many-mistakes-found-admit-card-of-up-board-exam-2020","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड का 'शर्मनाक' कारनामा, छात्रा के प्रवेशपत्र पर लिखा अश्लील शब्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड का 'शर्मनाक' कारनामा, छात्रा के प्रवेशपत्र पर लिखा अश्लील शब्द
Fri, 07 Feb 2020 12:17 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 07 Feb 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होगीं। इससे पहले कॉलेजों में प्रवेशपत्र बांटे जा रहे हैं। परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्र में कई गड़बड़ियां भी सामने आ रही हैं। फिरोजाबाद में हाईस्कूल की एक छात्रा के प्रवेशपत्र पर पिता के नाम के स्थान पर अश्लील शब्द लिखा हुआ आया है।
यह मामला श्रीझब्बू सिंह राम निवास कॉलेज का है। विद्यालय में शिक्षकों ने इसे देखा तो शर्म के कारण छात्रा को प्रवेशपत्र नहीं दिया। इस गलती को ठीक कराने के लिए स्कूल शिक्षक बोर्ड से लेकर डीआईओएस कार्यालय तक चक्कर लगा रहे हैं।
उधर, कई प्रवेशपत्रों में परीक्षार्थी के नाम में गलतियां है। कई परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्र पर जन्मतिथि ही गलत लिखी है। बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्र पर फोटो ही नहीं आया है। ऐसे में परीक्षार्थी परीक्षा की तैयारी करने के समय भागदौड़ में लगे हुए हैं।

डीआईओएस रितु गोयल ने बताया कि अगर किसी परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र में गलती है तो घबराएं नहीं। कॉलेज में संपर्क करें। प्रधानाचार्य हमें गलतियों से अवगत कराएं। किसी छात्र का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। ऐसे सभी प्रवेशपत्रों में सुधार कराया जाएगा।