फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   many inured in bus accident in mathura

आगरा से दिल्ली जा रही बस मथुरा में पलटी, 35 लोग घायल

Sat, 27 Jan 2018 08:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 27 Jan 2018 08:29 PM IST
विज्ञापन
many inured in bus accident in mathura
बस पलटी - फोटो : अमर उजाला
आगरा से दिल्ली जा रही बस यमुना एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से पलट गई। हादसे में बस में बैठे 35 लोग घायल हो गए। इसमें छह लोगों को गंभीर रूप से चोट आई है। 
विज्ञापन


आगरा की बाह तहसील के गांव कोरथ निवासी प्रदीप सिंह भदौरिया अपनी बेटी की लग्न, सगाई लेकर प्राइवेट बस से नई दिल्ली स्थित नजफगढ़ जा रहे थे। बस को कोरथ निवासी कल्लू पुत्र नृसिंह चला रहा था। बस में बच्चों सहित 35 लोग सवार थे। 
विज्ञापन


शनिवार शाम 4:30 बजे जब बस यमुना एक्सप्रेसवे पर थाना यमुनापार क्षेत्र में वृंदावन कट के निकट से गुजर रही थी, तभी अचानक बस का टायर फट गया। 

इससे बस का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद बस पलट गई और रेलिंग से टकराते हुए दूर तक घिसट गई। हादसे में बस में सवार 35 लोगों में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

29 लोगों को भी चोटें आई हैं। बस पलटने से लोगों में चीख पुकार मच गई। राहगीर मदद को दौड़ पड़े । राहगीरों ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला और पुलिस व एक्सप्रेसवे कंट्रोल रूम को सूचना दी। 

एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस से घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर राया, वृंदावन व यमुनापार पुलिस मौके पर पहुंच गई और क्रेन से बस को हटवाया। 

ये हुए गंभीर रूप से घायल

देवेंद्र पुत्र एसबी सिंह 32 वर्ष, सूरज पुत्र सुभाष सिंह 10 वर्ष, खुशी पुत्री देवेंद्र सिंह 15 वर्ष, ड्राइवर कल्लू पुत्र नृसिंह 35 वर्ष, रमेश पुत्र होम सिंह 28 वर्ष। इनके अलावा आशू, लल्ला, विक्की, दुग्गा का भी उपचार चल रहा है। सभी गांव कोरथ व आसपास के लोग हैं। आगरा व दिल्ली नजफगढ़ के ध्यानार्थ

यमुना एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से बस पलटने की घटना के बाद सड़क पर खून और लग्न, सगाई का सामान बिखरा रहा। बस के शीशे टूट कर दूर तक सड़क पर बिखर गए। 

सगाई में देने के लिए अलमारी, कपड़ा और अन्य सामान बस से ले जाया जा रहा था। कुछ सामान बस की छत पर और कुछ बस के अंदर रखा था। जैसे ही बस पलटी तो सारा सामान बिखर गया। जान बचाने के लिए राहगीरों ने सामान हटा कर बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed