Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Many employees may be trapped in investigation of fake documents SIT found important clues

Agra Land Fraud: फर्जी बैनामे की जांच में फंस सकते हैं कई कर्मचारी, SIT को जांच में मिले अहम सुराग...

Fri, 31 Jan 2025 09:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 31 Jan 2025 09:47 AM IST
सार

Fake Land Deeds Agra: फर्जी बैनामा कांड में अब तक एसआईटी के सामने 11 मामले आ चुके हैं।   30 से अधिक लोगों एसआईटी के निशाने पर हैं, जिनसे पूछताछ की जानी है। 
 

विज्ञापन
Many employees may be trapped in investigation of fake documents SIT found important clues
रजिस्ट्री कार्यालय से बाहर निकती एसआईटी की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Fake Sale Deeds: आगरा में एसआईटी जमीनों के फर्जी बैनामे की जांच कर रही है। जिन जमीनों के फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए, उनका भाैतिक सत्यापन किया जा रहा है। शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया। इस पर अब तहसीलकर्मियों के पास करोड़ों की संपत्ति होने, वर्षों से एक ही जगह जमे होने की शिकायतें मिल रही हैं। 
विज्ञापन


एसआईटी पूरे मामले की रिपोर्ट शासन को भेजने की तैयारी में है। जमीनों के फर्जी बैनामे के मामले में थाना सदर और शाहगंज में 4 केस दर्ज किए गए हैं। गिरोह से जुड़े प्रशांत शर्मा और अजय सिसौदिया सहित अन्य को जेल भेजा जा चुका है। आरोपी तहसील के रिकाॅर्ड रूम में जिल्द बही से असली बैनामा गायब करा देते थे। उनकी जगह पर फर्जी बैनामा लगा दिया जाता था। 
विज्ञापन


रकम हड़पने के बाद आरोपी संपर्क नहीं करते थे। जो लोग जमीन खरीदते थे, वह भटकने को मजबूर हो जाते थे। बुधवार और बृहस्पतिवार को एसआईटी ने जमीनों को सत्यापन किया। ताजमहल क्षेत्र की जमीनों को देखा। वहीं आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज किए। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि गोपनीय तरीके से जांच चल रही है। जितनी भी जमीनों का फर्जीवाड़ा सामने आएगा, उसमें कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed