{"_id":"62dedd33ee202831d708b97c","slug":"many-applications-submitted-daily-for-degree-in-dr-bhimrao-ambedkar-university-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra University : डिग्री के लिए सालभर दौड़ीं बेटियां, अब पिता परेशान, समस्याओं का नहीं हो रहा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra University : डिग्री के लिए सालभर दौड़ीं बेटियां, अब पिता परेशान, समस्याओं का नहीं हो रहा समाधान
Tue, 26 Jul 2022 12:04 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:04 AM IST
सार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में रोजाना डिग्री के लिए 40-50 प्रार्थनापत्र आ रहे हैं। छात्र-छात्राएं भी चक्कर लगाने को मजबूर हैं। फिर भी उनकी डिग्री नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से डिग्री लेने के लिए विद्यार्थियों को परेशान होना पड़ा रहा है। एक मामले में डिग्री के लिए सालभर बेटियां दौड़ीं, अब उनके पिता को विश्वविद्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। विद्यार्थियों के दो-तीन बार आवेदन के बाद भी उनके घर डिग्री नहीं पहुंच रही है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में डिग्री, माइग्रेशन, अंकतालिका में गलतियां, नामांकन संख्या समेत अन्य परेशानी के लिए रोजाना 180-200 शिकायती आवेदन आ रहे हैं। छात्र-छात्राओं का आरोप है कि आवेदन और शिकायत के बाद भी समाधान नहीं होता। डिग्री नहीं पहुंचती।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय स्टाफ हर बार नए सिरे से आवेदन कराता है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि पुरानी डिग्री, अंकतालिका में सुधार समेत अन्य परेशानियों वाले प्रार्थनापत्र की सूची तैयार कर, इनके समाधान कराए जा रहे हैं। ऑनलाइन शिकायतों की मॉनीटरिंग के लिए भी निर्देशित किया है।
विज्ञापन