फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   manual toilet cleaning in agra is still going on

शर्मनाक: इस स्मार्ट सिटी में आज भी ढोया जा रहा 'मैला'

Wed, 09 Aug 2017 05:57 PM IST
नीरज शर्मा/अमर उजाला आगरा
नीरज शर्मा/अमर उजाला आगरा Updated Wed, 09 Aug 2017 05:57 PM IST
विज्ञापन
manual toilet cleaning in agra is still going on
खुले में शौच - फोटो : अमर उजाला
बड़ा शर्मनाक है लेकिन इस हकीकत से मुंह नहीं मोड़ा जा सकता है, कि जो शहर स्मार्ट सिटी घोषित हो गया हो वहां आज भी मैला ढोने की कुप्रथा चल रही है। प्रदेश और केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन और खुले में शौच से मुक्त करने के अभियान को शहर के बीचोंबीच बसा एक मोहल्ला मुंह चिढ़ा रहा है। यही गंदगी यमुना में जा रही है।
विज्ञापन


शहर के लोहामंडी इलाके में सैय्यद पाड़ा मोहल्ला है। यहां की आबादी करीब 20-30 हजार है। अधिकांश मुस्लिम आबादी है। मोहल्ले में न तो सीवर लाइन है और ना ही सेप्टिक टैंक। हालात यह हैं कि 60-65 फीसदी घरों में गंदगी नालियों में जाती है और नगर निगम के कर्मचारियों को उन नालियों की सफाई करनी पड़ती है। 
विज्ञापन


नगर निगम के अधिकारी दावा करते हैं कि क्षेत्र में करीब 225 सार्वजनिक शौचालय हैं ओडीएफ अभियान के तहत लगभग 30 हजार आवेदन आए थे, इनमें से करीब 15 हजार आवेदनों में से लगभग 8000 घरों में निर्माण के लिए धनराशि जारी कर दी गई है। उधर सैय्यद पाड़ा क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यहां न तो कोई कभी सर्वे करने आया और न ही किसी ने योजना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं आंकड़े

manual toilet cleaning in agra is still going on
खुले में शौच - फोटो : अमर उजाला
शहर की आबादी- 20,00000  

निगम की सीमा में हैं वार्ड- 90 

शहर में सामुदायिक शौचालय - 220  

निजी आवेदन आए- 30,000 

लाभार्थियों का हुआ चयन- 15,000 

पात्रों को किया भुगतान- 8,000 

शुष्क शौचालय- 15-20 फीसदी इलाके में 

नालियों में बहाई जा रही गंदगी

manual toilet cleaning in agra is still going on
खुले में शौच - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्रीय पार्षद राजपाल यादव कहते हैं कि पिछले पांच वर्षों में मैंने क्षेत्र के लिए बहुत काम किए, यहां पानी की समस्या को दूर करा दिया लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद सीवर समस्या का समाधान अधिकारियों ने नहीं किया। इसी वजह से अभी भी यहां नान फ्लश शौचालय हैं। 

क्षेत्रीय निवासी शानू कुरैशी ने बताया कि यहां के करीब 60 फीसदी घरों में सेप्टिक टैंक बनाने को स्थान नहीं है और सीवर लाइन यहां है नहीं। इसकी वजह से गंदगी नालियों में बहाई जाती है। 

निगम ने दिया है झूठा शपथ पत्र

नगर निगम के सफाई कर्मचारी श्याम कुमार करुणेश का कहना है कि नगर निगम के अधिकारी जनता को ही नही, भारत सरकार को भी धोखा दे रहे हैं। भारत सरकार ने सर्वे कराया था कि शहर में मैला ढोने की कुप्रथा तो नहीं चल रही। 

इस पर निगम के अधिकारियों ने झूठा शपथ दाखिल किया है कि 100 प्रतिशत जल प्रवाहित शौचालय हैं लेकिन हकीकत यह है कि शहर के सैयद पाड़ा, ढोलीखार, मंटोला जैसे इलाकों में हाथ से मैला साफ करना पड़ता है।  

अधिकारी बोले लांग टर्म प्रोसेस

पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान का कहना है कि इसको मैला ढोने की प्रथा तो नहीं कहेंगे लेकिन शहर में अभी कुछ इलाके ऐसे हैं जहां न तो सेप्टिक टैंक हैं और न ही वहां सीवर लाइन की व्यवस्था है। इस मामले को भी अमृत योजना के तहत टेकअप किया जा रहा है, लेकिन पूरे शहर को सीवर लाइन से कनेक्ट करना एक लांग टर्म प्रोसेस है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed