{"_id":"61c60721afdb2b5f653dcad1","slug":"mantra-app-survillance-mother-and-childs-health-kasganj-news-agr519000255","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्र एप बचाएगा जच्चा बच्चा की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्र एप बचाएगा जच्चा बच्चा की जान
विज्ञापन
कासगंज। मातृ एवं शिशु जन्म दर को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग जिले के प्रसव केंद्रों को डिजिटल करने जा रहा है। इसके लिए विभाग मंत्र एप का सहारा लेगा। शासन के निर्देश के बाद विभाग ने इसके लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले में प्रसव के बाद बड़ी संख्या में जच्चा बच्चा की मौत हो जाती है। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए स्वास्थ्य व्यवस्था में मंत्र एप उतारने जा रहा है। इसके बाद प्रसव केंद्र मां नवजात ट्रेकिंग एप से जुड़कर डिजिटल हो जाएंगे। इसके बाद स्टाफ नर्स को केंद्र पर भर्ती होने वाली गर्भवती महिला का समय व उसकी स्थिति, दिया गया उपचार, रेफर करने या न करने का कारण सहित अन्य सभी जानकारी इस एप पर देनी होगी। इसी के साथ जन्म के बाद बच्चे की स्थिति, उसमें सामने आने वाली जटिलताओं को एप पर भरा जाएगा। इसके बाद उसको उच्च इकाई के लिए संदर्भित किया जाएगा ताकि उसे समुचित इलाज मिल सके। इसके साथ ही जच्चा बच्चा की ऑनलाइन निगरानी भी होगी। इससे संस्थागत प्रसव की गुणवत्ता में सुधार होगा। यदि प्रसव या उसके बाद किसी जच्चा बच्चा की मौत होती है तो एप के माध्यम से प्रत्येक प्रसव केंद्र पर हुए प्रसव, आई गर्भवती की तत्काल सेहत की स्थिति, केंद्र पर मिले इलाज का विवरण देखकर उस समय हुई लापरवाही भी पकड़ी जा सकेगी। यदि जच्चा बच्चा की मौत में किसी भी स्तर से होने वाली लापरवाही सामने आने पर दोषी को भी कार्रवाई के घेरे में लाया जा सकेगा।
जिले के ये प्रसव केंद्र होंगे डिजिटलजिला अस्पताल, कासगंज, सोरों, सहावर, गंजडुंडवारा, पटियाली, सिढ़पुरा, अमांपुर स्वस्थ्य केंद्र, ढोलना, नदरई एवं मोहनपुरा उपस्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव की व्यवस्था है। इन सभी केंद्रों को मंत्र एप से जोड़कर डिजिटल किया जाएगा।
जिले में मंत्र एप के माध्यम से संस्थागत प्रसव पर नजर रखने के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। प्रशिक्षण का कार्य पूरा कर लिया गया है। जल्द ही इस व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा। - डॉ. अनिल कुमार, सीएमओ