फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   manrega

गांव भोजपुर में सीडीओ ने पकड़ा मनरेगा का फर्जीवाड़ा

Thu, 03 Sep 2020 10:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
manrega
मैनपुरी। मनरेगा कार्यों में चल रहे खेल को रोकने के लिए निकली मुख्य विकास अधिकारी ने गांवों के औचक निरीक्षण की शुरुआत की है। इसी क्रम में सुल्तानगंज ब्लॉक के एक गांव में निरीक्षण करने पहुंची सीडीओ के सामने मनरेगा में हो रहा फर्जीवाड़ा सामने आया। सीडीओ ने सचिव का वेतन रोकने के साथ ही रोजगार सेवक की संविदा समाप्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ब्लॉक सुल्तानगंज के गांव भोजपुर में औचक निरीक्षण किया। यहां चकरोड पर मनरेगा कार्य चल रहा था। निरीक्षण के दौरान 13 मजदूर काम कर रहे थे। जब मस्टर रोल देखा तो उसमें 21 मजदूरों की हाजिरी लगाई गई थी। इससे फर्जीवाड़ा खुल गया।
विज्ञापन

सीडीओ ने फर्जीवाड़ा करने वाले रोजगार सेवक विकास कुमार की संविदा समाप्त करने के आदेश जारी किए हैं। वहीं पंचायत सचिव नीरज सिंह का वेतन रोकने के साथ ही नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सीडीओ ने सुल्तानगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत रकरी में भी मनरेगा कार्य देखा। हालांकि यहां सब कुछ ठीक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी करेंगे जांच
गांव भोजपुर में मनरेगा में फर्जीवाड़ा मिलने के बाद केवल कार्रवाई ही नहीं जांच के भी सीडीओ ने आदेश दिए हैं। उन्होंने जिला विकास अधिकारी पीके राय को जांच अधिकारी नामित कर पंचायत में मनरेगा के तहत हुए कार्य और भुगतान की पूरी जांच कर रिपोर्ट मांगी है।
बड़े पैमाने पर चल रहा है खेल
पंचायतों में मनरेगा कार्यों के नाम पर बड़े पैमाने पर खेल चल रहा है। सूत्रों के अनुसार रोजगार सेवक से लेकर ब्लॉक स्तरीय मनरेगा कर्मचारियों तक सबकी मिलीभगत से ये फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। मजदूरों की संख्या अधिक दिखाकर सरकारी धनराशि का बंदरबांट किया जा रहा है। ब्लॉक कर्मचारियों की मिलीभगत के चलते मामले सामने नहीं आ पाते हैं।

मनरेगा कार्यों में फर्जीवाड़ा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भोजपुर में फर्जीवाड़ा मिलने पर कार्रवाई करते हुए जांच के आदेश दिए हैं। अन्य पंचायतों में भी औचक निरीक्षण कर जांच की जाएगी।
ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed