फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Manohar Parrikar given his MP fund of Rs 5.20 crore to mathura

मनोहर परिकर की धनराशि से बुझ रही ब्रज के 32 गांवों की प्यास, सांसद निधि से दिए थे 5.20 करोड़

Mon, 18 Mar 2019 09:07 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Mar 2019 09:07 PM IST
विज्ञापन
Manohar Parrikar given his MP fund of Rs 5.20 crore to mathura
मनोहर परिकर - फोटो : PTI
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर भले ही इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन उनकी निधि से मथुरा के नौहझील ब्लॉक के कई गांवों की प्यास बुझ रही है। मनोहर परिकर ने अपनी निधि से 5.20 करोड़ रुपये इस क्षेत्र के लिए दिए थे।
विज्ञापन


मनोहर परिकर की निधि से मांट तहसील के नौहझील ब्लाक के 32 गांवों में पेयजल तथा सड़क निर्माण कार्य हो रहा है। इन गांवों में कोलाहर, उदयागढ़ी, सकतपुर, नोशेरपुर, चांदपुर कलां, सीगोंनी शामिल हैं। यह जानकारी देते हुए भाजपा नेता राजेश चौधरी ने कहा कि विगत वर्ष उन्होंने इन कामों के शिलान्यास के लिए समय मांगा था परंतु उन्होंने अस्वस्थ रहने के चलते इनकार कर दिया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह निधि उन्होंने गोवा के मुख्यमंत्री बनने के बाद दी। कई दफा उन्होंने विकास कार्यों की जानकारी भी ली। उन्होंने उप चुनाव में वोटिंग के समय मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते समय कार के बोनट पर ही निधि की धनराशि पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों में शोक की लहर

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर की मौत की खबर से नौहझील के उन गावों में शोक की लहर है। गांव उदयागढ़ी, सकतपुर, नोशेरपुर, चांदपुर कलां, सीगोंनी के ग्रामीणों द्वारा उनकी प्रशंसा की जा रही है। 

भाजपा नेता राजेश चौधरी ने बताया कि जब वह रक्षा मंत्री से गोवा के मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने बधाई देने के लिए फोन किया। उन्होंने गोवा बुलाया और जब वह गोवा गाए तो बहुत ही सहज भाव से पांच करोड़ की सांसद निधि जारी कर दी।

विधवाओं ने दी श्रद्धांजलि

Manohar Parrikar given his MP fund of Rs 5.20 crore to mathura
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर को श्रद्धांजलि देतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
उधर, वृंदावन में रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम...की धुन के मध्य गोपीनाथ मंदिर में निराश्रित माताओं ने कैंडल जलाकर गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने इस वर्ष मंदिर में होने वाला होली उत्सव भी इस कारण स्थगित कर दिया।
 
सुलभ इंटरनेशनल के चेयरमैन बिंदेश्वरी पाठक ने परिकर की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। संस्था के पीआरओ मदन झा, अरुणा सेन, गीता देवी, कौशल्या बाई, राधा देवी, मंदिर सेवायत राजा गोस्वामी, कृष्णा गोस्वामी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed