{"_id":"60bcf9bd8ebc3ed71b435fbf","slug":"manipulative-intensification-of-district-panchayat-elections-kasganj-news-agr494767418","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत चुनाव की जोड़ तोड़ तेज, कई सदस्यों ने पुलिस से मांगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत चुनाव की जोड़ तोड़ तेज, कई सदस्यों ने पुलिस से मांगी सुरक्षा
विज्ञापन
कासगंज। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कोई तिथि घोषित नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक जोड़ तोड़ तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी ने समर्थ यादव को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं भाजपा सहित अन्य पार्टियों से जीते जिला पंचायत सदस्य गठबंधन बना रहे हैं, जिससे सपा प्रत्याशी को चुनौती दी जा सके। ऐसे में सुरक्षा के दुष्टिगत कई सदस्यों ने पुलिस से सुरक्षा मांगी है।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर पिछले दो कार्यकाल से समाजवादी पार्टी का कब्जा है। सपा के सामने इस बार हैट्रिक बनाने की चुनौती है। वहीं विपक्षी दल समाजवादी पार्टी को रोकने के लिए एड़ी, चोटी का जोर लगा रहे हैं। इस कवायद में भाजपा, बसपा व निर्दलीय जीते सदस्य जुटे हुए हैं। वे गठबंधन तैयार कर रहे हैं।
गठबंधन की ओर से अभी कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी और श्यामसुंदर गुप्ता के साथ 13 जिला पंचायत सदस्यों का फोटो वायरल हुआ था। इसके बाद से राजनीतिक गलियारों में गठबंधन को लेकर चर्चाएं होने लगीं। वहीं 8 जिला पंचायत सदस्यों ने एसपी को चिट्ठी सौंपकर जान का खतरा बताया है। एसपी ने सभी को गनर दे दिए हैं।