{"_id":"5cc82439bdec22074563314e","slug":"manali-meghalaya-first-choice-for-summer-vacation-tour-place","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गर्मी की छुट्टियों में वादियों की सैर पर निकलेंगे आगरा वाले, पहली पसंद बने ये पर्यटन स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी की छुट्टियों में वादियों की सैर पर निकलेंगे आगरा वाले, पहली पसंद बने ये पर्यटन स्थल
Tue, 30 Apr 2019 04:02 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 30 Apr 2019 04:02 PM IST
विज्ञापन
manali
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल की गर्मी की छुट्टियां होते ही आगरा वाले देश और दुनिया की सैर को निकलना शुरू हो जाएंगे। बच्चों की छुट्टियों से पहले ही टूर ऑपरेटरों के जरिए प्लानिंग की जा रही है। इनमें मनाली और मेघालय पहली पसंद बन रहे हैं। पिछले सालों के उलट कश्मीर और उत्तराखंड के पहाड़ी पर्यटन स्थल छोड़ नए क्षेत्रों की बुकिंग पर जोर है।
15 मई के बाद अधिकांश स्कूलों की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी। गर्मी के कारण आगरा के लोग पहाड़ों और दक्षिण भारत का रुख करना पसंद करते हैं। दक्षिण भारत में मानसून की दस्तक के साथ ही धार्मिक पर्यटन स्थलों की सैर परिवार के साथ करने निकलते हैं। ऐसे में हिमाचल प्रदेश का मनाली सबसे ऊपर है।
पर्यटकों की कभी शिमला पसंद था, लेकिन दो साल से पानी की किल्लत और बंदरों के आतंक के कारण शिमला की जगह उत्तर पूर्व के पर्यटन स्थलों ने ले ली है। बड़ी तेजी से मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल आगरा के लोगों की पसंद बन रहे हैं। सिक्किम और शिलांग के टूर को काफी पसंद किया जा रहा है।

दक्षिण भारतीय शहरों के लिए ट्रेन पैकेज
आईआरसीटीसी ने दक्षिण भारतीय शहरों की मांग ज्यादा होने के कारण सर्दी के बाद गर्मी में भी कई पैकेज तैयार किए हैं, जिनमें कन्याकुमारी, तिरुपति, शिरडी समेत धार्मिक नगरों की यात्रा शामिल है। 10 दिन से लेकर 15 दिन तक की यात्रा वाले पैकेज परिवारों की पसंद है।
विदेशी स्थलों में सिंगापुर, थाईलैंड पसंद
छुट्टियों में परिवार के साथ विदेश यात्रा करने वालों की पहली पसंद अभी भी सिंगापुर ही है। थाईलैंड, मलयेशिया, इंडोनेशिया का पैकेज लोगों को रास आ रहा है। कारोबार के नजरिए से आगरा के निर्यातकों की पसंद यूरोप के देश है, जहां वह परिवार के साथ छुट्टियां भी बिताते हैं।