फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Managers and Principals will be held guilty if salaries are issued incorrectly

Agra News: वेतन गलत जारी होने पर दोषी होंगे प्रबंधक और प्रधानाचार्य, जानें क्यों दिया गया ये आदेश

Fri, 20 Sep 2024 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 20 Sep 2024 12:02 AM IST
सार

उच्च न्यायालय के आदेश से वेतन प्राप्त करने वालों की जानकारी प्रबंधक और प्रधानाचार्यों को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में देनी होगी।

 

विज्ञापन
Managers and Principals will be held guilty if salaries are issued incorrectly
court new - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा विभाग में उच्च न्यायालय के आदेश से वेतन प्राप्त करने वालों की जानकारी प्रबंधक और प्रधानाचार्यों को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में देनी होगी। संयुक्त शिक्षा निदेशक और जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य को इस बारे में पत्र भेजा है। यह जानकारी दिए बिना वेतन जारी होने पर प्रबंधक और प्रधानाचार्य को दोषी माना जाएगा।
विज्ञापन


शिक्षक अजय पाल सिंह को विभाग की तरफ से कई सालों तक वेतन प्रदान किया गया। जांच होने पर वर्ष 1992 में नियुक्ति समाप्त होने की सच्चाई सामने आई। इस पर विधान परिषद की टीम ने जिलाधिकारी से सारा रिकॉर्ड मांगा गया है। इसी बारे में संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज गिरी और जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) डॉ. मानवेंद्र सिंह पत्र भेजा है।
विज्ञापन


पत्र में कहा है कि माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों, प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों और कर्मचारियों के भुगतान से पहले उच्च न्यायालय के आदेश का ठीक से परीक्षण कर लें। कोई गलत वेतन जारी हो रहा है, तो उसे तत्काल रोकें। विभाग में दो दर्जन से अधिक शिक्षकों और कर्मचारियों के विवाद न्यायालय में हैं लेकिन वेतन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा ही मामला अहमदिया हनीफिया इंटर कॉलेज का है, जहां पर 8 शिक्षकों को वेतन मिल रहा है। एंग्लो बंगाली कन्या इंटर कॉलेज में तीन शिक्षिकाओं का मामला भी वेतन से जुड़ा है। मामले अधिकारियों के संज्ञान में है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। डीआईओएस ने बताया कि हर प्रबंधक और प्रधानाचार्य को जानकारी देना आवश्यक है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed