फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Management committees of council schools will be dissolved on November 29.

Agra News: परिषदीय स्कूलों की प्रबंध समितियां 29 नवंबर को हो जाएंगी भंग

Thu, 20 Aug 2026 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 20 Aug 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Management committees of council schools will be dissolved on November 29.
एटा। जिले के 1691 परिषदीय विद्यालयों की स्कूल प्रबंध समितियां (एसएमसी) 29 नवंबर को भंग कर दी जाएंगी। 30 नवंबर को नए सिरे से गठन किया जाएगा। नई समितियों में 50 प्रतिशत महिलाओं और 75 प्रतिशत अभिभावकों की भागीदारी अनिवार्य होगी। अब न्यूनतम 15 और अधिकतम 25 सदस्य होंगे।
विज्ञापन


समग्र शिक्षा अभियान के तहत विद्यालयों में स्कूल प्रबंध समिति का गठन प्रत्येक दो वर्ष में किया जाता है। शैक्षिक सत्र 2024-25 और 2025-26 का कार्यकाल पूरा होने के बाद पुरानी समितियां भंग की जाएंगी। इसके बाद नई समिति के खाते में आने वाली अनुदान राशि भेजी जाएगी। इससे विद्यालयों में छोटे-बड़े रखरखाव, मरम्मत और अन्य स्वीकृत कार्यों के लिए अलग-अलग बजट का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नई एसएमसी केवल कागजों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि विद्यालय की व्यवस्थाओं पर भी नजर रखेगी।
विज्ञापन


समिति स्कूल में नामांकन बढ़ाने, बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, शिक्षकों की मौजूदगी और मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की निगरानी करेगी। अनुदान राशि के सही इस्तेमाल पर भी समिति की नजर रहेगी। एक नवंबर से शुरू होगी गठन प्रक्रिया- परिषदीय और पीएमश्री विद्यालयों में नई स्कूल प्रबंध समितियों के गठन की प्रक्रिया एक नवंबर से शुरू होगी। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन अभिभावकों में से किया जाएगा। इनमें से एक पद महिला के लिए आरक्षित रहेगा। एएनएम और लेखपाल भी समिति के सदस्य होंगे, जबकि प्रधानाध्यापक समिति के सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे। इससे विद्यालय की व्यवस्थाओं में अभिभावकों की भागीदारी बढ़ने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed