फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Man throws 11 month old daughter into Yamuna  and also attempts to kill wife in Agra

दिल दहला देने वाली वारदात: फोटो खींचने के बहाने पिता ने यमुना में फेंकी 11 माह की बेटी, किस्मत से बची मां

Fri, 14 Aug 2026 08:16 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 14 Aug 2026 08:16 PM IST
सार

यूपी के आगरा जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक पिता ने अपनी पत्नी के सामने 11 माह की बेटी को यमुना में फेंक दिया। इसके बाद पत्नी की भी जान लेने की कोशिश की। माैके पर जुटी भीड़ ने महिला को बचा लिया। युवक को सबक सिखाते हुए पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
Man throws 11 month old daughter into Yamuna  and also attempts to kill wife in Agra
पिता ने नदी में फेंकी मासूम बेटी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के सिकंदरा के गांव नेरे (बादाम गढ़ी) में पिता ने 11 माह की बेटी को उसकी मां की गोद से फोटो खींचने के बहाने लेकर यमुना में फेंक दिया। चीखने पर पत्नी को भी यमुना में फेंकने की कोशिश की। गनीमत थी कि उसने रेलिंग पकड़ ली और गुहार लगाने लगी। राहगीरों ने उसे बचा लिया। आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। रात तक बच्ची की तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन


घटना दोपहर 2 बजे की है। भरतपुर के डीग स्थित कदिम जाटाैली निवासी भूप सिंह ने बेटी लक्ष्मी की शादी 15 जून, 2024 को सिकंदरा स्थित गांव नेरे निवासी रिंकू उर्फ चंद्रवीर से की थी। रिंकू खेतीबाड़ी करता है। लक्ष्मी के जीजा साैरभ ने बताया कि रिंकू और उसके परिजन आए दिन दहेज की मांग के लिए लक्ष्मी का उत्पीड़न करते हैं। रिंकू कुछ समय से ससुर पर गांव का प्लाॅट नाम करने का दबाव बना रहा था। उन्होंने मना कर दिया था। इससे वह आए दिन लक्ष्मी की पिटाई करता था।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


 

वह लक्ष्मी को सिकंदरा से खरीदारी कराने के बहाने घर से लेकर आया था। उनके साथ 11 महीने की बेटी वंशिका भी थी। आरोप है कि गांव से निकलते ही यमुना के पुल पर रिंकू ने बाइक रोक दी। पहले बेटी और पत्नी के साथ मोबाइल से फोटो खींचने लगा। बाद में फोटो खींचने के बहाने लक्ष्मी की गोद से बेटी को अपनी गोद में ले लिया। इसके बाद अचानक उसने बेटी को यमुना में फेंक दिया। यह देखकर लक्ष्मी की चीख निकल गई। वह बिलखने लगी।

 

इस पर रिंकू ने लक्ष्मी को पकड़ लिया। उसे भी यमुना में फेंकने लगा मगर लक्ष्मी ने पुल की दीवार पकड़ ली और शोर भी मचाने लगी। यह देखकर आसपास से निकल रहे लोग रुक गए। उन्होंने रिंकू को पकड़ लिया। तब तक वंशिका बह चुकी थी। लोगों ने 112 नंबर पर काॅल कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस पति को थाने ले आई। सूचना पर लक्ष्मी के परिजन आ गए। पुलिस ने यमुना में बच्ची की तलाश कराई लेकिन पता नहीं चल सका।

 

गोताखोरों की मदद ली जा रही
पिता पर 11 माह की बेटी को यमुना में फेंकने का आरोप है। आरोपी के साथ उसकी पत्नी भी थी। बच्ची की तलाश की जा रही है। परिजन की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। घटना की वजह पता की जा रही है। बच्ची की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है। - सय्यद अली अब्बास, डीसीपी सिटी

अवैध संबंध का शक
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी रिंकू पत्नी पर शक करता है। किसी और से संबंध की बात करता है। इस कारण ही उसने इस घटना को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस उसकी बात पर पूरी तरह से विश्वास नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed