फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Man strangled wife for bike, beats parents too

Agra News: बाइक के लिए पत्नी का गला दबाया, मायकेवालों को भी पीटा

Fri, 01 May 2026 01:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Man strangled wife for bike, beats parents too
फतेहाबाद। क्षेत्र के ग्राम बगेड़िया में अतिरिक्त दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को जान से मारने की कोशिश की गई। सूचना पर मायकेवाले पहुंचे, तो उनकी भी पिटाई कर दी। पीड़ित पिता ने बेटी की ससुरालवालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव बगेड़िया निवासी नीरू देवी पत्नी नीरज ने पुलिस को बताया उसकी शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और सास अतिरिक्त दहेज के लिए उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह पति ने बाइक की मांग रख दी। पीड़िता के विरोध करने पर पति ने उसका गला दबा दिया और सास ने शोर दबाने के लिए मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद उसे जमीन पर पटककर बेरहमी से पीटा गया। सूचना पाकर उसके मायके वाले माैके पर पहुंचे तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उन पर भी हमला बोल दिया। पीड़िता के पिता ने फतेहाबाद थाने में तहरीर देकर नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया पीड़ित की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। दहेज उत्पीड़न और पिटाई के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed