{"_id":"604dacf98ebc3e8d3534095e","slug":"man-strangled-to-death-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटा: घर में सो रहे अधेड़ व्यक्ति की गला रेतकर हत्या, गांव में फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: घर में सो रहे अधेड़ व्यक्ति की गला रेतकर हत्या, गांव में फैली सनसनी
Sun, 14 Mar 2021 11:58 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:58 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
एटा जनपद के जलेसर थाना क्षेत्र के गांव महानमई में किसान की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने कमरे में वारदात को अंजाम देने के बाद शव को आंगन में पड़ी चारपाई पर डाल दिया। रविवार की सुबह मृतक की रिश्ते की भतीजी ने खून से लथपथ शव देखा तो चीख पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों को जानकारी हो सकी। एसएसपी सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
गांव महानमई निवासी रामवीर बाल्मीकि (50) पुत्र बनवारी लाल की चाकू से गला रेतकर शनिवार की रात हत्या कर दी गई। मृतक के चचेरे भाई रामदास ने बताया है कि रविवार की सुबह रामवीर घर से बाहर नहीं निकले तब भतीजी सोनम उन्हें देखने गई। अंदर से कुंडी लगी होने के चलते बाउंड्री से झांक कर देखा तो खून से सने हुए चारपाई पर पड़े दिखाई दिए, इस पर वह चीख पड़ी।
विज्ञापन
उसने परिजनों को बताया तब सभी लोग पहुंचे। रामवीर के कमरे में काफी खून पड़ा था। वहीं पर खून से रंगे दो चाकू मिले और पास में ही एक जोड़ी चप्पल पड़ी थी। हत्या कमरे में की गई और शव बाहर चारपाई पर कपड़ों में दबाया गया था। वारदात की खबर मिलने के बाद एसएसपी सुनील कुमार सिंह, एएसपी ओपी सिंह, सीओ जलेसर देव आनंद मौके पर पहुंच गए। डॉग स्क्वॉड और फ्रिंगर प्रिंट एक्सपर्ट भी बुलाए गए और गंभीरता से जांच-पड़ताल की गई।
विज्ञापन
रामदास ने बताया है कि गांव में किसी से रंजिश नहीं है। तीन माह पूर्व करीब साढ़े तीन बीघा खेत की बिक्री की थी। तब मृतक के पुत्र दीपू और मोनू साथ में थे और रकम भी वे ले गए। रामवीर गांव में अकेले रहते हैं जबकि दोनों पुत्र फरीदाबाद में नौकरी करते हैं, वहीं पर पत्नी रहती हैं। हत्या क्यों और किसने की है, समझ नहीं पा रहे हैं। पुलिस ने रामदास की सूचना पर ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। अब तक किसी के खिलाफ कोई मुकदमा नहीं दर्ज कराया गया है।
आगरा: केंद्रीय जेल से बाहर आए अभिनेता अभिषेक बच्चन, लोगों ने की नारेबाजी, जानिए क्या है माजरा
किसान की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। मृतक के परिजनों की ओर से अब तक किसी पर भी शक नहीं जताया जा रहा है और न ही कोई तहरीर दी गई है। फिर भी मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। - सुनील कुमार सिंह, एसएसपी
आगरा: केंद्रीय जेल से बाहर आए अभिनेता अभिषेक बच्चन, लोगों ने की नारेबाजी, जानिए क्या है माजरा
किसान की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। मृतक के परिजनों की ओर से अब तक किसी पर भी शक नहीं जताया जा रहा है और न ही कोई तहरीर दी गई है। फिर भी मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। - सुनील कुमार सिंह, एसएसपी