फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man seek permission from police for take cow to gaushala

गाय को गोशाला ले जाने के लिए व्यक्ति ने मांगी अनुमति, पुलिस को बताई ये वजह

Sun, 09 Sep 2018 08:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 09 Sep 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
man seek permission from police for take cow to gaushala
गाय
कथित गो रक्षकों की गुंडागर्दी और बीते दिनों में हुई भीड़ हिंसा की घटनाओं से आमजन में दहशत बैठ गई है। आलम यह है कि लोग गौशाला में भी गोवंश ले जाने से डर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला आगरा में सामने आया है। 
विज्ञापन


आगरा में एक ऑयल मिल मालिक के कर्मचारी ने गौशाला में गोवंश ले जाने के लिए पुलिस से अनुमति मांगी है। हालांकि पुलिस का कहना था कि गोवंश को ले जाने के लिए किसी तरह की अनुमति की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन

 
आयल मिल मालिक हरीपर्वत क्षेत्र में रहते हैं। उनके घर में कई गाय पल रही हैं। गोवंश अधिक होने की वजह से अब उनको कीठम स्थित एक गौशाला में शिफ्ट करना चाहते हैं। शनिवार को उनका कर्मचारी थाना हरीपर्वत पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी ने पुलिस से कहा कि गाय ले जाने पर अक्सर एक संगठन के लोग रोक लेते हैं। वो आरोप लगाते हैं। आशंका जताई कि गाय ले जाते समय उसे भी रोका जा सकता है। अगर, कोई रोकेगा तो वो अनुमति पत्र दिखा देंगे। इस पर थाना हरीपर्वत के इंस्पेक्टर ने आश्वासन दिया कि जरूरत पड़ने पर पुलिस भेज दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed