{"_id":"5b93e5f9867a557eaa4dcfea","slug":"man-seek-permission-from-police-for-take-cow-to-gaushala","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय को गोशाला ले जाने के लिए व्यक्ति ने मांगी अनुमति, पुलिस को बताई ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाय को गोशाला ले जाने के लिए व्यक्ति ने मांगी अनुमति, पुलिस को बताई ये वजह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 09 Sep 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
गाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कथित गो रक्षकों की गुंडागर्दी और बीते दिनों में हुई भीड़ हिंसा की घटनाओं से आमजन में दहशत बैठ गई है। आलम यह है कि लोग गौशाला में भी गोवंश ले जाने से डर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला आगरा में सामने आया है।
आगरा में एक ऑयल मिल मालिक के कर्मचारी ने गौशाला में गोवंश ले जाने के लिए पुलिस से अनुमति मांगी है। हालांकि पुलिस का कहना था कि गोवंश को ले जाने के लिए किसी तरह की अनुमति की आवश्यकता नहीं है।
आयल मिल मालिक हरीपर्वत क्षेत्र में रहते हैं। उनके घर में कई गाय पल रही हैं। गोवंश अधिक होने की वजह से अब उनको कीठम स्थित एक गौशाला में शिफ्ट करना चाहते हैं। शनिवार को उनका कर्मचारी थाना हरीपर्वत पहुंचा।
विज्ञापन
कर्मचारी ने पुलिस से कहा कि गाय ले जाने पर अक्सर एक संगठन के लोग रोक लेते हैं। वो आरोप लगाते हैं। आशंका जताई कि गाय ले जाते समय उसे भी रोका जा सकता है। अगर, कोई रोकेगा तो वो अनुमति पत्र दिखा देंगे। इस पर थाना हरीपर्वत के इंस्पेक्टर ने आश्वासन दिया कि जरूरत पड़ने पर पुलिस भेज दी जाएगी।