फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man robbed disabled youth on the pretext of marriage in Agra

Agra: दिव्यांग युवक को शादी का दिया झांसा, होटल में ले जाकर किया बेहोश, फिर की यह वारदात

Fri, 26 Aug 2022 12:21 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 26 Aug 2022 12:21 AM IST
सार

एक युवक ने दिव्यांग को शादी कराने का झांसा दिया। इसके बाद उसे और उसके परिवार को अलीगढ़ ले गया, जहां एक होटल में बेहोश कर उन्हें लूट लिया। 

विज्ञापन
man robbed disabled youth on the pretext of marriage in Agra
पीड़ित दिव्यांग युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में एक युवक ने अछनेरा के एक दिव्यांग को शादी कराने का झांसा देकर लूट लिया। वह लड़की दिखाने के बहाने दिव्यांग, उसके पिता और चाचा को अलीगढ़ के होटल में ले गया। वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद 40 हजार रुपये और दो मोबाइल लेकर भाग निकला। होश में आने पर पीड़ित ने अन्य परिजन को सूचना दी।

विज्ञापन

 
अछनेरा के नया बांस निवासी वीपी सिंह पैरों से दिव्यांग हैं। वह अविवाहित हैं। परिजन ने बताया कि 15 दिन पहले राजेंद्र नाम का एक युवक घर आया था। उसने कहा कि वह वीपी की शादी करा देगा। इसके लिए वीपी के पिता बने सिंह और चाचा सौदान सिंह से बात की। वे शादी के लिए तैयार हो गए। 

विज्ञापन

आरोपी महिला के साथ आया था घर 

एक सप्ताह पहले राजेंद्र एक महिला के साथ घर आया और महिला को पत्नी बताया। कहा कि अलीगढ़ की युवती से रिश्ता करा देगा। इसके लिए साथ चलना होगा। 23 अगस्त को राजेंद्र तीनों को अलीगढ़ ले गया। रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में रोक लिया। कहा कि बुधवार को लड़की वाले आ जाएंगे। चारों ने खाना खाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन का आरोप है कि इसके बाद राजेंद्र कोल्ड ड्रिंक लेकर आया। तीनों को पीने के लिए दी, जिसके बाद उन्हें होश नहीं रहा। देर रात वीपी को होश आया। उसने पिता और चाचा को बेहोश देखा। उसके पास रखे 40 हजार रुपये और दो मोबाइल नहीं थे। उसने अपने मोबाइल से घर के अन्य लोगों को जानकारी दी। तीनों को आगरा लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी ने होटल में अपनी आईडी नहीं दी थी। मगर, सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में आ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed