{"_id":"634d4b4c2f79a8643c0680dc","slug":"man-post-obscene-photo-of-the-girl-on-instagram-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: युवक ने इंस्टाग्राम पर डाली युवती की अश्लील फोटो, तनाव में आई पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: युवक ने इंस्टाग्राम पर डाली युवती की अश्लील फोटो, तनाव में आई पीड़िता
Mon, 17 Oct 2022 06:02 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 17 Oct 2022 06:02 PM IST
सार
पीड़िता बीएससी की छात्रा है। आरोप है कि युवक उसे फोन कर परेशान करता है। अश्लील बातें करता है। युवती की अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के बेवर क्षेत्र में एक युवक ने छात्रा की आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीं। पीड़िता बीएससी की छात्रा है। आरोप है कि युवक उसे फोन कर परेशान करता है। अश्लील बातें करता है। उसकी शादी न होने की भी धमकी दे रहा है। इस मामले में पीड़िता के पिता ने आरोपी और कार्रवाई न करने का दबाव बना रहे एक शिक्षक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
बेवर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर दी है। इसमें बताया कि उनकी पुत्री कस्बा भोगांव के एक डिग्री कॉलेज में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा है। पुलिस को बताया कि गांव सैदपुर का रहने वाला अर्पित कुमार ने उनकी पुत्री की अश्लील फोटो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाल दी। जब इस बात की जानकारी हुई तो पुत्री काफी परेशान हो गई। वह तनाव में आ गई।
विज्ञापन
इसके बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आरोपी फोन करती है। गंदी-गंदी बातें करता है। जब पीड़िता के पिता इस मामले में कार्रवाई करने लगे तो मोहित कुमार नाम का शिक्षक मामले में समझौता का दबाव बनाने लगा। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के साथ ही तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता को दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन