{"_id":"5dca4ee28ebc3e5b70507153","slug":"man-murdered-in-etah-cause-of-no-cast-vote-in-election-of-ration-dealer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः राशन डीलर के चुनाव में वोट न देने पर मार डाला, हत्या से मची सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः राशन डीलर के चुनाव में वोट न देने पर मार डाला, हत्या से मची सनसनी
Tue, 12 Nov 2019 04:54 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 12 Nov 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
demo pic
राशन डीलर के चुनाव में मतदान करने से इनकार पर वृद्ध को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। वृद्ध को लाठी-डंडा और लात-घूसों से बुरी तरह पीटा कि वह लहूलुहान हो गया और उसके अंदरूनी चोटें पहुंचीं।
ये भी पढ़ें: दीपक चाहर के पिता बोले, तपस्या का फल अब मिला, पढ़िए युवा क्रिकेटर की सफलता की कहानी
घायल को परिजन कस्बा सकीट के निजी अस्पताल ले गए। वहां से जिला अस्पताल ला रहे थे लेकिन आरोपियों ने रास्ता रोक लिया, इस पर परिजन उसे घर ले आए। समय पर इलाज न मिलने के कारण वृद्ध ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: चांदनी रात में ताजमहल के दीदार को अब नहीं पड़ेगा जेब पर बोझ, महज बीस रुपये का टिकट, जानिए कैसे
थाना सकीट क्षेत्र के गांव बख्शीपुर खास निवासी दाताराम (60) पुत्र सीताराम की गांव के ही सुरेश चंद्र पुत्र कप्तान सिंह, औसान सिंह व मान सिंह पुत्रगण नत्थू सिंह और वीकेश पुत्र साहब सिंह ने मंगलवार देरशाम पीटकर हत्या कर दी।
ये भी पढ़ें: इतिहासः दादा ने बनवाई बाबरी मस्जिद, तो पोते ने चलवाया श्रीराम का सिक्का
मृतक के भाई रामअवतार का आरोप है कि मंगलवार की देरशाम भाई खेतों की रखवाली कर रहे थे, तभी आरोपी पहुंचे और अपने पक्ष में कोटेदार के लिए 14 नवंबर को होने वाले मतदान में वोट डालने का दवाब बनाया।

दाताराम के मतदान करने से इनकार करने पर आरोपी बौखला गए। उन्होंने लाठी-डंडा और लात घूसों से उन्हें बुरी तरह पीट डाला। आरोपियों की पिटाई से वृद्ध चीखा-चिल्लाया तो आसपास ही काम कर रहे गांव के ही
वागेश पुत्र शांतीलाल के साथ रामअवतार भी मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देखकर आरोपी भाग गए। शरीर में अंदरूनी चोटें लगने की वजह से दाताराम गंभीर हालत में पहुंच गए। परिजनों ने उन्हें कस्बा सकीट में ही निजी चिकित्सकों को दिखाया, डाक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी।
आरोप है कि जिला अस्पताल ले जाने की परिजन तैयारी कर रहे थे तभी पता चला कि आरोपी रास्ता रोके खड़े हैं। ऐसे में डर की वजह से परिजन दाताराम को घर लेकर पहुंच गए, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

क्षेत्राधिकारी रामनिवास सिंह का कहना है कि सकीट क्षेत्र के गांव बख्शीपुर में पिटाई से वृद्घ की मौत होने की तहरीर दी गई है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।