कैंटर ने तीन चरवाहों को रौंदा, एक की मौत, नौ बकरी भी मरीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा जिले में शनिवार की शाम सड़क किनारे बकरी चरा रहे तीन लोगों को कैंटर ने रौंद दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं नौ बकरी भी मर गईं।
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एटा-शिकोहाबाद रोड पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर और पुलिस ने लोगों को समझाकर एक घंटे बाद मार्ग से जाम हटवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना रिजोर क्षेत्र के गांव शंकरगढ़ निवासी अलबेले (65) पुत्र रामस्वरूप, अतुल पुत्र रमेशचंद्र निवासी वृंदावन एवं अजब सिंह निवासी मिर्जापुर सई थाना रिजोर सड़क किनारे बकरी चरा रहे थे।
तभी तेज गति से आ रहे कैंटर ने तीनों लोगों और बकरियों को चपेट में ले लिया। हादसे में अलबेले की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अतुल और अजब सिंह घायल हो गए। हादसे में नौ बकरी भी मर गईं।
घटना के बाद मौके पर एकत्रित लोगों में आक्रोश फैल गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा आक्रोशित लोगों ने एटा शिकोहाबाद रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर एसडीएम सदर महेंद्र सिंह तंवर, थाना रिजोर, बागवाला, सकीट और देहात पुलिस पहुंच गई।
मौके पर पहुंचे अधिकारी और पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर एक घंटे से अधिक समय बाद मार्ग से जाम हटवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम भेजा जा सका। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।