मैनपुरी: प्लॉट के विवाद में फावड़े से चाचा की हत्या, आरोपी भतीजा फरार, तलाश में जुटी पुलिस
चाचा-भतीजे में एक प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार रात को विवाद इतना बढ़ गया कि भतीजे ने चाचा का कत्ल कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नगला पजाबा में प्लॉट को लेकर चल रहे विवाद में रविवार रात को भतीजे ने चाचा की फावड़ा मारकर हत्या कर दी। मृतक के पुत्र की ओर से हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसपी ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण करके हत्यारोपी को जल्द गिरफ्तार करने के आदेश दिए। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के नगला पजाबा निवासी ग्याप्रसाद प्रजापति (45) का सगे भाई धनीराम के पुत्रों से विवाद चल रहा था। रविवार रात करीब 8:30 बजे ग्याप्रसाद परिजनों के साथ खेत पर काम कर रहे थे।
आरोपी ने फावड़े से कई वार किए
आरोप है तभी प्लॉट के विवाद को लेकर भतीजा अजय उर्फ डालू वहां आया और झगड़ा करने लगा। विरोध करने पर अजय ने ग्याप्रसाद के सिर व गले पर फावड़ा से एक के बाद एक कई वार किए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चीख पुकार सुनकर परिजन व आसपास खेत में काम कर रहे लोग एकत्र हुए तो आरोपी वहां से भाग गया।
रात में घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
देर रात घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी अशोक कुमार राय, एएसपी मधुवन कुमार, सीओ सिटी अमर बहादुर सिंह ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं आरोपी की तलाश में टीमों को लगाया। मृतक के पुत्र रामकुमार की तहरीर पर पुलिस ने अजय के विरुद्ध हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसपी अशोक कुमार राय ने बताया कि प्लॉट के विवाद को लेकर भतीजे द्वारा चाचा की हत्या कर दी गई, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।