{"_id":"5936c2d44f1c1b361d9c8a3a","slug":"man-in-mathura-touches-electricity-wire-at-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी के इंजन पर चढ़कर युवक ने छू लिया ओएचई तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी के इंजन पर चढ़कर युवक ने छू लिया ओएचई तार
ब्यूरो/ अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 06 Jun 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
railway
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म पांच पर दोपहर को साढ़े तीन बजे उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक अपने कपड़े उतारकर मालगाड़ी के इंजन पर चढ़ गया और ओएचई के तार पकड़ कर झूल गया। युवक बुरी तरह से झुलस गया है। जीआरपी के मुताबिक युवक मानसिक रूप से कमजोर है और अक्सर प्लेटफार्म पर ही देखा जाता था।
प्लेटफार्म नंबर पांच पर दोपहर के वक्त काफी भीड़ थी। यहीं अलवर से एमटी बॉक्स लेकर आई मालगाड़ी भी यार्ड जाने के लिए रुकी हुई थी। दोपहर करीब 3:30 बजे एक 45 वर्षीय युवक ने अचानक चिल्लाना शुरू कर दिया और मालगाड़ी के इंजन के पास पहुंचकर अपनी शर्ट उतारकर फेंक दी।
इसके बाद वह बड़बड़ाते हुए एक बॉक्स पर लगी सीढ़ी के सहारे इंजन पर चढ़ गया और ओएचई का तार पकड़ कर झूल गया। तार में करंट व स्पार्किंग से वह गंभीर रूप से झुलस गया और नीचे आ गिरा।
विज्ञापन
इससे प्लेटफार्म पर हड़कंप मच गया। सूचना पर जीआरपी व रेलवे अधिकारी पहुंच गए। एंबुलेंस से युवक को जिला अस्पताल भिजवाया। बताया कि युवक मानसिक रूप से कमजोर है और स्टेशन पर ही घूमता रहता था।