फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man gave triple talaq to wife in firozabad news

फिरोजाबाद: दूसरे निकाह के लिए पत्नी को तीन बार बोला तलाक, पीटकर घर से निकाला, शौहर के खिलाफ मुकदमा

Tue, 29 Mar 2022 05:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 29 Mar 2022 05:48 PM IST
सार

तीन तलाक पर सख्त कानून बनने के बाद भी इसके मामले नहीं थम रहे हैं। फिरोजाबाद में शौहर ने तीन तलाक बोलकर बीवी को घर से निकाल दिया। 

विज्ञापन
man gave triple talaq to wife in firozabad news
रसूलपुर थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ मुकदमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में तीन तलाक का मामला सामने आया है। युवक ने दूसरा निकाह करने के लिए पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। इस मामले में थाना रसूलपुर पुलिस ने पति और ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला ने दो सप्ताह पूर्व इस संबंध में तहरीर दी थी। जांच के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। 

विज्ञापन

  
शहर के मोहल्ला शीतल खां निवासी लुबना ने बताया कि 14 साल पूर्व उसका निकाह रसूलपुर क्षेत्र के मोहल्ला आसफाबाद मठ मंदिर वाली गली निवासी नईम के साथ हुआ। दोनों के तीन बच्चे हैं। ससुरालीजन कई साल से अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर कर रहे थे। इस बात को लेकर कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन ससुरालवालों ने उत्पीड़न बंद नहीं किया। 

विज्ञापन

27 फरवरी की है घटना

उसका आरोप है कि 27 फरवरी 2022 को पति ने तीन बार तलाक, तलाक, तलाक बोल पीटकर कर घर से निकाल दिया। मायके पहुंची पीड़िता ने परिजनों को घटनाक्रम से अवगत कराया। दो सप्ताह पूर्व पीड़ित महिला ने रसूलपुर थाना पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा निकाह करना चाहता है पति

महिला के पिता का आरोप है कि बेटी का पति दूसरा निकाह करना चाहता है। इस कारण बेटी का उत्पीड़न करता है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी पति नईम, ससुर अली मोहम्मद, सास, जेठ फिरोज व देवर सलीम, इलियास, व इरफान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह बोले, केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

चार साल पूर्व एक महिला को भगाकर ले गया था आरोपी

पीड़िता का कहना है कि चार साल पूर्व आरोपी पति एक महिला को भगाकर ले गया था। हालांकि बाद में समझौता हो गया था। पति उसे ताने देता था, मारपीट करता था। पति के दूसरी महिला के साथ संबंध हैं, इसके कारण उसने तीन तलाक दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed