फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man found dead near liquor shop in agra

आगरा में कबाड़ व्यापारी की गला रेतकर हत्या, शराब ठेके के पास पड़ा मिला शव

Tue, 12 Mar 2019 12:56 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Mar 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
man found dead near liquor shop in agra
व्यक्ति की हत्या के बाद हंगामा
आगरा के थाना शाहगज क्षेत्र में कबाड़ व्यापारी गफ्फार अली (55) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह उसका शव शराब के ठेके के पास प्लॉट में पड़ा मिला। घटना से आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया। ठेका संचालक पर आरोप लगाए। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन


बर वाली गली निवासी गफ्फार अली घरों से कबाड़ खरीदने के साथ हलवाई का काम भी करते थे। बेटे अख्तर अली ने बताया कि पिता सोमवार शाम चार बजे घर से निकले। देर रात तक घर नहीं आए। मंगलवार सुबह छह बजे मोहल्ले में शराब के ठेके के पास प्लॉट में उनका शव मिला। उनके गले पर दो जगह रेतने का निशान था। 
विज्ञापन


परिजनों ने लगाया यह आरोप 

परिजनों के मुताबिक, गफ्फार अली ने पत्नी रसीदन बेगम से कहा था कि ठेके पर गलत काम होता है। वह इसकी शिकायत पुलिस से करेंगे। मगर, रसीदन ने ऐसा करने के लिए मना कर दिया था। बेटे ने पिता की हत्या में ठेका संचालक पर संदेह जताया है। सूचना पर एसपी सिटी प्रशांत वर्मा पहुंच गए। इंस्पेक्टर थाना शाहगंज ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आक्रोशित मोहल्ले के लोगों ने हंगामा किया। उनका कहना था कि ठेका 24 घंटे खुलता है। कार्रवाई की मांग की। गफ्फार अली की पांच बेटी और चार बेटे थे। छह महीने पहले बड़े बेटे पप्पी की बीमारी से मौत हो गई थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed