फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Man Flees with Gold Jewellery Worth ₹1.40 Crore After Gaining Jeweller’s Trust in Agra

Agra Crime: सराफ को परिचित ने दिया बड़ा धोखा, 1.40 करोड़ के सोने के जेवर लेकर हुआ फरार; FIR हुई दर्ज

Fri, 15 May 2026 10:13 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 15 May 2026 10:13 AM IST
सार

आगरा के किनारी बाजार में एक सराफ से परिचित व्यक्ति 1.40 करोड़ रुपये के सोने के जेवर घर पर दिखाने के बहाने ले गया और फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित सराफ ने कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जबकि पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Man Flees with Gold Jewellery Worth ₹1.40 Crore After Gaining Jeweller’s Trust in Agra
जेवर - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा कोतवाली क्षेत्र के सराफ से परिचित 1.40 करोड़ के सोने के जेवरात घर ले गया। एक घंटे में घर से वापस नहीं आया। सराफ ने परिचित के घर पहुंचकर जानकारी की तो परिचित नहीं मिला। पीड़ित ने थाना कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

किनारी बाजार के रोशन कॉम्प्लेक्स स्थित कृषि व ज्वैलर्स के पार्टनर सुमित गुप्ता ने बताया कि 10 मई की शाम चार बजे सावित्री धाम, घटिया आजम खां निवासी गोविंद गुप्ता दुकान पर आया। वह पहले भी आ चुके थे। इस कारण विश्वास था। गोविंद ने सोने के जेवरात घर पर दिखाने के लिए मांगे। एक घंटे में वापस देने का आश्वासन दिया। इस पर उसे 947 ग्राम सोने के जेवरात दे दिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वह वापस नहीं आया और उसका मोबाइल भी बंद मिला। इस पर उन्हें शक हुआ। जब उन्होंने जानकारी की तो पता चला कि गोविंद ने धोखाधड़ी की है। वह जेवरात लेकर भाग गया है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि फर्म स्वामी ने परिचित को सोने के जेवरात दिए थे। उसने जेवरात वापस नहीं किए। इस पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed