पत्नी को मारने के लिए डंडा लेकर दौड़ा पति, सीढ़ियों से गिरकर मौत
- आगरा में अलग-अलग क्षेत्र में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के शाहगंज क्षेत्र में 45 वर्षीय शख्स की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोमवार की सुबह हत्या की सूचना मिलने पर थाना पुलिस उसके घर पहुंच गई। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शाहगंज के मोहल्ला नरीपुरा निवासी 45 वर्षीय कलुआ हलवाई का काम करता था। पुलिस को जांच में पता चला है कि लॉकडाउन की वजह से काम पर नहीं जा पा रहा था। शराब पीने का आदी था। इससे उसका पत्नी से झगड़ा होता था।
परिजनों के अनुसार रविवार की रात कलुआ का पत्नी से झगड़ा हो गया था। इस दौरान वो डंडा लेकर पत्नी को मारने के लिए दौड़ा, तभी सीढ़ियों से गिरकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नाली में पड़ा मिला युवक का शव
थाना ताजगंज के सिद्धार्थनगर अंबेडकर पार्क निवासी अमित पुत्र प्रेम सिंह (25) नीती बाग में मुकेश की टेंट की दुकान पर काम करता था। रविवार रात को मुकेश की दुकान पर गया था। सोमवार सुबह अमित का शव मुकेश के घर के बाहर नाली में पड़ा मिला। सूचना पर परिजन आ गए।
उन्होंने मुकेश पर हत्या का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी का कहना है कि मुकेश से पूछताछ में पता चला कि अमित रात में आया था। नशे में था। शव पर चोट के निशान है। उसकी बाइक भी मिली। बाइक पर भी खून लगा है। जांच की जा रही। प्रथम दृष्टया मामला हादसे में मौत का लग रहा है।
अपराध से जुड़ी खबरें:
सेना में भर्ती का ठेका लेने वाले गिरोह के सरगना सहित चार गिरफ्तार, पूरे प्रदेश में फैला है जाल
आगरा: कॉलेज में शिक्षक का शव मिलने से सनसनी, सिर में गोली लगने से हुई है मौत
लोन का झांसा देकर महिलाओं से लेता था फोन नंबर, फिर सरकारी कर्मचारी बन करता था गंदी बातें