फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Army recruitment racket busted in agra

सेना में भर्ती का ठेका लेने वाले गिरोह के सरगना सहित चार गिरफ्तार, पूरे प्रदेश में फैला है जाल

Mon, 29 Jun 2020 11:46 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 29 Jun 2020 11:46 AM IST
सार

  • ताजगंज के गांव बुढ़ाना का उदय सिंह यादव 5.5 लाख में लेता था नौकरी का ठेका, गिरोह तैयार करता था फर्जी दस्तावेज

विज्ञापन
Army recruitment racket busted in agra
पुलिस को गिरफ्त में गिरोह के चार शातिर सदस्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की थाना ताजगंज पुलिस ने सेना में फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेरोजगार युवकों को नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठने वाले गिरोह के सरगना, एजेंट सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में बुलंदशहर के पिता-पुत्र भी हैं, जो बरेली में सेना भर्ती के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कराने आए थे। एक अभ्यर्थी से 5.5 लाख रुपये लिए जाते थे। जिस जिले की भर्ती होती थी, उसी जिले के दस्तावेज गैंग तैयार करा देता था। प्रदेशभर में गैंग के सदस्य सक्रिय हैं। 

विज्ञापन


एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव बुढ़ाना में सेना भर्ती के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर ठेका लेने वाला गैंग सक्रिय है। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सहित पुलिस टीम जांच में जुट गई। रविवार को आरोपी गांव बुढ़ाना निवासी उदय सिंह यादव, बुलंदशहर के थाना कोतवाली देहात निवासी जितेंद्र सिंह राठौर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



बुलंदशहर की कोतवाली देहात निवासी अजय सोलंकी और उसके बेटे आकाश सोलंकी को भी गिरफ्तार किया है। आकाश अभ्यर्थी है। आरोपियों के पास से फर्जी जाति प्रमाणपत्र, अविवाहित प्रमाणपत्र, चेक बुक, चेक, पासबुक, तीन एटीएम कार्ड, पांच मोबाइल, तीन आधार कार्ड, एक पेन कार्ड, मुहर, पैड, 5500 रुपये बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उदय से मुलाकात कराने लाया था जितेंद्र 

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आकाश, उसका फुफेरा भाई दुष्यंत और चचेरा भाई विशाल सेना भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। उनका संपर्क गांव के ही जितेंद्र से हुआ। जितेंद्र ने तीनों को सेना में भर्ती कराने का आश्वासन दिया। 

इसके लिए एक अभ्यर्थी के 5.5 लाख रुपये मांगे। उनसे बरेली में आयोजित होने जा रही सेना भर्ती के लिए आवेदन कराया। लेकिन, वह बुलंदशहर के रहने वाले हैं। उन्हें बरेली के दस्तावेज तैयार कराने थे। 

जितेंद्र गिरोह के सरगना आगरा के उदय और राकेश चौधरी का एजेंट है। वो बेरोजगार युवकों को ढूंढने का काम करता है। तीनों भाइयों से 10.5 लाख रुपये ले लिए थे। बाकी रकम बाद में देने वाले थे। जितेंद्र आकाश उसके पिता अजय को उदय से मिलाने लाया था, तभी पुलिस ने पकड़ लिया। 

ग्राम प्रधान का बेटा भी शामिल 

एसपी सिटी के मुताबिक, गिरोह के सरगना हाथरस के सादाबाद निवासी सतीश, गांव बुढै़रा निवासी राकेश चौधरी, बुढ़ाना निवासी उदय यादव हैं। राकेश की मां सावित्री देवी गांव बुढ़ैरा की प्रधान हैं। राकेश चौधरी उदय के साथ काम करता है। राकेश फरार है। 

आरोपी उदय सिंह यादव वर्ष 2017 में सेना में क्लर्क के पद पर भर्ती हुआ था, लेकिन कुछ माह बाद ही नौकरी छोड़ दी। वह फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर लोगों से ठगी के काम में जुड़ गया। उसने बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान भी खोल ली। गिरोह के कुछ सदस्य शामली में भी पकडे़ गए हैं। इनमें वांछित सतीश भी है। 

पुलिस जल्द ही उससे पूछताछ करेगी। सतीश के खिलाफ थाना नाई की मंडी में पूर्व में भी मुकदमा दर्ज है। वह जेल भेजा गया था। धौलपुर के राजखेड़ा निवासी सुरेंद्र, शामली निवासी सरविंद्र, बाह निवासी साधु यादव और मेरठ निवासी सचिन मुकदमे में वांछित हैं।

पूरे प्रदेश में फैला है गैंग का जाल 

फर्जी दस्तावेज से सेना में भर्ती कराने का ठेका लेनें वाले गिरोह ने अपना जाल पूरे उत्तर प्रदेश में फैला रखा है। गिरोह के सदस्य गांव-गांव और मोहल्ले मोहल्ले बेरोजगार सेना भर्ती के इच्छुक युवाओं से संपर्क करते हैं। उनके फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर भर्ती परीक्षा दिलाते हैं।

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के मुताबिक, गिरोह बरेली, सीतापुर, मेरठ, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, आगरा सहित प्रदेश के सभी जिलों में फैला हुआ है। गिरोह के एजेंट सेना भर्ती देखने आने वालों से संपर्क करते हैं। 

जो लोग भर्ती वाले जिलों के नहीं होते हैं उनसे फर्जी निवास, जाति, मेडिकल प्रमाणपत्र बनवाने के लिए कहते हैं। इसके लिए एक अभ्यर्थी से 5.5 से छह लाख रुपये तक लेते हैं। इसके लिए इंटरनेट से ग्राम प्रधानों और पार्षदों के नाम की जानकारी लेते हैं। उनके लेटर पैड ढूंढते हैं। उन्हीं की मदद से फर्जी दस्तावेज तैयार करते हैं। 

गिरोह उन्हीं लोगों को टारगेट पर लेते थे जो किसी कारण से भर्ती में शामिल नहीं हो पाते थे। सेना में अलग-अलग जिलों के हिसाब से परीक्षा होती है। यदि कोई अभ्यर्थी अपने जिले की परीक्षा में फेल हो गया। उसे दूसरे जिले की परीक्षा में बैठना है तो उसकी मदद गिरोह करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed