फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man dies due to covid infection and his wife also died in shock

आगरा में कोरोना: संक्रमण से पति की मौत, दो घंटे बाद सदमे में पत्नी ने भी तोड़ा दम

Fri, 30 Apr 2021 05:26 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 30 Apr 2021 05:26 PM IST
सार

आगरा विकास मंच ने अपूरणीय क्षति बताया। चिकित्सकों ने कहा- कोरोना को हल्क में न लें। टीकाकरण अवश्य कराएं। 

विज्ञापन
man dies due to covid infection and his wife also died in shock
मोक्षधाम पर पति-पत्नी का अंतिम संस्कार करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना संक्रमण का कहर थम नहीं रहा। शहर के जयपुर हाउस निवासी सुरेश चंद जैन (75 वर्षीय) की अस्पताल में मृत्यु हो गई। वह कोरोना संक्रमित थे। इसके ठीक दो घंटे बाद उनकी पत्नी वीना जैन (70 वर्षीय) की घर पर मौत हो गई। वे पति की मृत्यु का सदमा नहीं सहन कर सकीं। 

विज्ञापन


सुरेश चंद जैन आगरा विकास मंच के मेडिकल प्रकोष्ठ के प्रमुख एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अरुण जैन के माता-पिता थे। वे मंच के कार्यकर्ता राकेश चंद जैन स्लीपवेल वाले के बड़े भाई थे। शुक्रवार को पति-पत्नी की एक साथ मृत्यु से जयपुर हाउस में शोक की लहर दौड़ गई। 
विज्ञापन


जिसने भी यह समाचार सुना, अवाक रह गया। सुरेश चंद जैन और उनकी पत्नी का का अंतिम संस्कार रामलाल आश्रम, सिकंदरा के निकट एक साथ किया गया। इससे पहले खंदारी में मां-बेटे की मौत हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा विकास मंच ने जताया दुख 
मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन एवं संयोजक सुनील कुमार जैन का कहना है कि यह आगरा विकास मंच परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। हम जिनेंद्र देव से प्रार्थना करते हैं कि दोनों पुण्य आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। परिजनों को इस दुख को सहने की क्षमता प्रदान करें।

मंच के महामंत्री सुशील जैन और प्रवक्ता सदेश जैन ने शोक संदेश में कहा है कि हम दुखी परिजनों के साथ खड़े हुए हैं। उन्होंने आगरावासियों से अपील की है कि कोरोना को हल्के में न लें, सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें।

मेडिकल प्रकोष्ठ के डॉ. ज्ञान प्रकाश, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. बीके अग्रवाल, डॉ. विनय अग्रवाल, डॉ. रमेश धमीजा, डॉ. विजय कत्याल ने कहा है कि वीना जैन और सुरेश चंद जैन की मृत्यु ने हम सबको विचलित कर दिया है। कोरोना से बचने के लिए टीकाकरण अवश्य कराएं।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed