{"_id":"5ebacbb9786a6779d80cd6bf","slug":"man-dies-after-daughter-inlaw-commits-suidice-etah-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बहू की आत्महत्या के बाद ससुर ने फंदा लगाकर दी जान, दहेज हत्या में नामजद था मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहू की आत्महत्या के बाद ससुर ने फंदा लगाकर दी जान, दहेज हत्या में नामजद था मृतक
Wed, 13 May 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 13 May 2020 12:09 AM IST
सार
दहेज हत्या में था नामित
नों शवों का हुआ पोस्टमार्टम
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा जनपद के अकबरपुर गांव में बहू के आत्महत्या करने के बाद ससुर ने गांव के पास ही बबूल के पेड़ में गमछा बांधकर और गले में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। दहेज हत्या के लिखाए गए मुकदमा में मृतक ससुर भी नामजद किया गया था। ग्रामीणों में चर्चा के अनुसार ससुर ने पुलिस कार्रवाई और जेल जाने के भय से यह कदम उठाया है।
ग्रामीणों के अनुसार थाना मलावन क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी संतोष की शादी एक साल पहले प्रियंका पुत्री वीरेंद्र सिंह निवासी मोहल्ला ब्राह्मणपुरी कस्बा और थाना बेवर (मैनपुरी) के साथ हुई थी। बताया जाता है कि प्रियंका (22) ने सोमवार की देरशाम घर में किसी बात को लेकर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने की बात मायके वालों को बताई तो दो घंटे के अंदर ही वह गांव अकबरपुर पहुंच गए।
ये भी पढ़ें: आगराः नर्सरी के छात्र की अगवा कर हत्या से मची सनसनी, झाड़ियों के पास मिली लाश
विज्ञापन
प्रियंका के मायके वालों ने दहेज में एक बाइक और दो लाख रुपये की अतिरिक्त मांग पूरी नहीं होने पर बेटी की हत्या करने आरोप पति सुभाष, ससुर फूल सिंह समेत आठ लोगों लगाया है। साथ ही मामले की रिपोर्ट भी दर्ज कराई है।

ग्रामीणों के चर्चा के अनुसार फूल सिंह (60) पुत्रवधू द्वारा की गई आत्महत्या के बाद काफी आहत और भयभीत हो गए। बताया जाता है कि बुढ़ापे में जेल जाने के भय से गांव से बाहर निकल गए और करीब एक किमी पैदल चलने के बाद गांव मधूपुरा के जंगल में खड़े बबूल के पेड़ से गमछा बांधकर फांसी लगाकर जान दे दी।
मंगलवार को वृद्ध का शव पेड़ पर लटका मिला तो पुलिस को खबर दी गई। वहीं, लड़का पक्ष युवती के मायके वालों पर हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगा रहे हैं।
पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं। वृद्ध के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार सिंह ने बताया है कि विवाहिता के परिजनों की ओर से तहरीर दी गई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जबकि वृद्ध के परिजनों ने अब तक तहरीर नहीं दी है।