{"_id":"64edd5da70aab58fba024fb6","slug":"man-dies-after-being-hit-by-train-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-3459-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
Tue, 29 Aug 2023 04:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 29 Aug 2023 04:56 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
- बहन की ससुराल त्योहार का सामान देकर आया था, छोटी बहन से राखी बंधवाने के लिए घर रूक गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला कोंडर में शौच कर रेलवे पटरी से वापस लौट रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घर के इकलौते पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वह सूरत में नौकरी करता था। राखी के त्योहार पर वह घर आया था।
नगला कोंडर निवासी राकेश कुमार के दो बेटी और एक बेटा था। राकेश का 18 वर्षीय पुत्र मोहित यादव मंगलवार की सुबह शौच के लिए गांव के पास से गुजरी रेलवे लाइन के निकट चला गया। रेलवे लाइन के आसपास अरिंद नदी का पानी भरा होने के कारण वह शौच कर रेलवे पटरी से होते हुए घर वापस लौट रहा था। शिकोहाबाद से आ रही पैसेंजर ट्रेन को वह नहीं देख सका और उसकी चपेट में आ गया। मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। इकलौते पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
मोहित अपने परिवार के भरणपोषण के लिए सूरत में एक निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था। इसी साल उसने अपनी बहन की शादी की थी। बहन को रक्षाबंधन पर सिवाइयां व अन्य सामान भेजना था इसलिए वह घर आया हुआ था। 25 अगस्त को मोहित अपनी बहन की ससुराल सिवाइयां आदि पहुंचाकर आया था। छोटी बहन और परिजन के कहने पर वह रक्षाबंधन के कारण घर रुक गया था। रविवार को उसे सूरत वापस जाना था।