{"_id":"5cd5747dbdec2207073c494c","slug":"man-died-while-tankar-reflex-accident-at-sahabar-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाहन का इंतजार कर रहे युवक पर टैंकर पलटा, मौत के बाद परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन का इंतजार कर रहे युवक पर टैंकर पलटा, मौत के बाद परिवार में मचा कोहराम
Fri, 10 May 2019 06:24 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 10 May 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
dead body
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहाबर कस्बे में वाहन का इंतजार कर रहा एक युवक टैंकर पलटने से उसके नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे का शिकार लोकमन पुत्र रामप्रसाद निवासी ग्राम हुसैनपुर दादों अलीगढ़ हुआ। लोकमन मुख्य चौराहा पर वाहन का इंतजार कर रहा था। उसी समय एक ट्रैक्टर जिसकी ट्रॉली पर एक टैंकर लदा हुआ था वहां से गुजरा।
जब वह चौराहा मोड़ पर पहुंचा तो अचानक अनियंतित्रत होकर पटल गया और टैंकर के नीचे युवक दब गया। लोगों ने हादसा होते देखा तो एकत्रित हो गए और टैंकर को हटा कर उसे बाहर निकाला। वह गंभीर घायल हो गया था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
घायल को स्थानीय नागरिक अस्पताल के लिए ले जा रहे थे तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उसकी मौत की जानकारी युवक के परिजनों को दी गई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवक का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।