{"_id":"6103b6b6cebf800475551acd","slug":"man-died-in-lightning-strikes-in-mainpuri-meethepur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: आकाशीय बिजली गिरने से व्यक्ति की मौत, बारिश से बचने के लिए लिया था पेड़ का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: आकाशीय बिजली गिरने से व्यक्ति की मौत, बारिश से बचने के लिए लिया था पेड़ का सहारा
Fri, 30 Jul 2021 01:52 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 30 Jul 2021 01:52 PM IST
सार
तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिर गई जिससे किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी जनपद के करहल थाना क्षेत्र के गांव मीठेपुर में एक व्यक्ति की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को इस हादसे की जानकारी दी है।
विज्ञापन
बताया गया है कि मीठेपुर निवासी महेश बघेल पुत्र दयाराम बघेल शुक्रवार सुबह भैंस चराने खेत पर गए थे। बारिश से बचने के लिए दोपहर में वह मामा होटल के पास शीशम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी बीच तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिर गई जिससे किसान की मौत हो गई। जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है।
विज्ञापन