{"_id":"5bc0ae07bdec22694623c61e","slug":"man-died-in-bull-attacked-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मंडी में मजदूर पर सांड ने किया हमला, पटक-पटक कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में मजदूर पर सांड ने किया हमला, पटक-पटक कर मार डाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Sat, 13 Oct 2018 08:25 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी में आवारा जानवर काल बनकर घूम रहे हैं, लेकिन अब तक इन्हें रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। इसके चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। शुक्रवार को मंडी में पल्लेदार को सांड ने पटक-पटक कर मार डाला।
जनपद कन्नौज के थाना छिबरामऊ क्षेत्र के गांव राजेपुर निवासी रामवीर नगर के मोहल्ला राजीव गांधी नगर में किराए के मकान में परिवार सहित रहता था। मंडी में पल्लेदारी करके वो अपने परिवार का भरणपोषण करता है। पिछले कुछ दिनों से वो बीमार था।
शुक्रवार की दोपहर रामवीर नवीन गल्ला मंडी परिसर में खाली पड़े स्थान पर शौच के लिए गया। यहां आपस में लड़ रहे दो सांडों ने उस पर हमला कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल आई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
रामवीर के पांच बेटे और एक बेटी है। अस्पताल पहुंची मृतक की पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। पत्नी ने बताया कि उसके परिवार का भरण पोषण अब कैसे होगा। पुलिस ने परिजनों से तहरीर मांगी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
जिले में आवारा गोवंश की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शासन और प्रशासन द्वारा गोवंश के लिए गोशाला आदि की कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई है। आवारा गोवंश की संख्या बढ़ने के साथ-साथ हमलावर भी होते जा रहे हैं।
शहर के बाईपास रोड, राधारमन रोड, आगरा रोड आदि पर बीच सड़क पर आवारा गोवंश के झुंड देख जा सकते हैं। इनके कारण आए दिन दुपहिया और चार पहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।
जिला अस्पताल में दर्ज रिकॉर्ड के अनुसार पिछले एक महीने में 15 लोग आवारा जानवरों से टकराने के बाद घायल हुए हैं। इनमें से आठ को गंभीर हालत में मिनी पीजीआई सैफई के लिए रेफर किया गया है।