फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man died falling from Mango tree in Kasganj

Kasganj: आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था शख्स, वजन ने झेल सकी टहनी, दर्दनाक मौत 

Mon, 20 Jun 2022 03:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 20 Jun 2022 03:49 PM IST
सार

आम के पेड़ की एक टहनी उसका वजन नहीं झेल सकी और टूट गई। गंभीर घायल अवस्था में शख्स को अस्पताल ले जाया गया, जहां से अलीगढ़ रेफर करने के बाद रास्ते में मौत हो गई।
 

विज्ञापन
man died falling from Mango tree in  Kasganj
आम का पेड़ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज क्षेत्र के ग्राम किशोरपुर में आम तोड़ रहा युवक टहनी टूटने से पेड़ से नीचे जमीन पर गिर गया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


किशोरपुरा के रहने वाले 40 वर्षीय अनार सिंह किसान था। बताया गया है कि वह सोमवार की सुबह लगभग 11 बजे पास के ही रामकिशोर के आम के बाग में आम तोड़ने के लिए गया हुआ था। वह पेड़ पर चढ़ गया। जब वह आम तोड़ने लगा, तभी आम के पेड़ की एक टहनी उसका वजन नहीं झेल सकी और टूट गई। अनार सिंह टहनी सहित पेड़ से नीचे जमीन पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी चीख पुकार पर आस पास काम कर रहे अन्य ग्रामीण एकत्रित हो गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टर ने स्थिति गंभीर देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। जब परिजन उसे अलीगढ़ ले जा रहे थे तो रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed